सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं Taapsee Pannu, मैथियास बो संग शादी का वीडियो हुआ LEAK

Taapsee Pannu Wedding Video LEAK: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग के पंजाबी सूट में दिखाई दे रही हैं. वहीं उनके दूल्हे मैथियास बो शेरवानी पहने हुए हैं.

Taapsee Pannu Wedding Video LEAK: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने सीक्रेट तरीके से बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी रचा ली है. हालांकि एक्ट्रेस की ओर से अपनी वेडिंग खबरों के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया. अब शादी समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तापसी दुल्हन बनी काफी खूबसूरत लग रही हैं. वह अपने होने वाले पति के लिए डांस कर रही हैं. कपल एक साथ प्यारे लग रहे हैं.

तापसी पन्नू की शादी का वीडियो वायरल
रेडिट पर हुए लीक वीडियो में तापसी लाल रंग का पंजाबी सूट पहने हुए है. जिसके साथ बड़े-बड़े झूमके और कलीरे उनकी ब्यूटी में चार चांद लगा रहे हैं. वहीं मैथियास बो शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रहे थे. दोनों ने स्टेज पर एक-दूसरे को गले लगाया और बाद में वरमाला की रस्म की. बैकग्राउंड में जगजीत सिंह और चित्रा सिंह का पॉपुलर सॉन्ग कोठे ते आ माहिया बज रहा था.


तापसी पन्नू के वीडियो पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
रेडिट पर कई लोगों ने इस वीडियो को देखा और कपल को बधाई दी. एक यूजर ने लिखा, “यह कब था? काफी समय बाद दुल्हन का लाल जोड़ा देखा…वो कितनी प्यारी लग रही हैं. मुझे लगता है कि वे (तापसी और माथियास) एक दशक से साथ हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”तापसी और माथियास को शादी की शुभकामनाएं… अब तो वेडिंग फोटोज शेयर कर दें.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शादी होनी अच्छी बात है, इसमें छुपा क्यों रहे हैं… बधाई कपल को.”


तापसी पन्नू की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू ने 23 मार्च को बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन प्लेयर माथियास से शादी की. रिपोर्ट के अनुसार, शादी उदयपुर में हुई और ‘एक बेहद प्राइवेट था. प्री-वेडिंग फंक्शन 20 मार्च को शुरू हुआ. तापसी के इस खास दिन का हिस्सा ज्यादातक बॉलीवुड हस्तियां नहीं थे. एक सूत्र के हवाले से कहा गया, ”तापसी की दोबारा और थप्पड़ के सह-कलाकार पावेल गुलाटी उनकी, अनुराग कश्यप शामिल हुए थे.

Read Also –शादी की खबरों के बीच तापसी पन्नू ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >