Mika Di Vohti Promo: दुल्हनिया ढूंढने के लिए मीका सिंह तैयार, मीका दी वोहती का प्रोमो आउट, देखें Video

मीका सिंह जल्द ही अपने शो स्वयंवर- मीका दी वोहती में अपनी दुल्हन ढूढ़ते दिखाई देंगे. अब इस स्वयंवर का प्रोमो आउट हो गया है. प्रोमो में दिलेर मेहंदी, शान और कपिल शर्मा दिखाई दे रहे हैं.

Mika Di Vohti promo: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह का मचअवेटेड टेलीविजन शो स्वयंवर- मीका दी वोहती का प्रोमो रिलीज हो गया है. इस शो में मीका अपनी दुल्हनियां ढूढ़ते दिखाई देंगे. ये शो टेलीकास्ट होने से पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मीका को इस शो के जरिए अपनी जीवन साथी मिल जाएगी. वहीं शो के मेकर्स इसे ग्रैंड बनाने की हर कोशिश कर रहे हैं. अब जारी किए गए नए प्रोमो में दलेर मेहंदी, शान और कपिल शर्मा को देख सकते हैं.

मीका संग कपिल ने की मस्ती

लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में, दलेर मेहंदी मीका सिंह के साथ मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वह उन्हें यह कहते हुए चिढ़ाते हैं, “इससे अच्छा जोरू का गुलाम मिलेगा ही नी.” कपिल शर्मा ने यह भी कहा, “मेरी दिल से दुआ है की मीका पाजी का घर बस जाए जल्दी.” सिंगर शान का कहना है कि ”राजा मीका सिंह की रानी कौन बनेगी, इसका पता लगाने के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है”. मीका सिंह के इंडस्ट्री में कई अच्छे दोस्त हैं और उनमें से कई को शो में आने के लिए अप्रोच भी किया गया है.

स्वयंवर- मीका दी वोहती के लिए खर्च हुए इतने करोड़

स्वयंवर- मीका दी वोहती रिलीज से पहले ही चर्चा में बना हुआ है. शो को हिट बनाने के लिए मेकर्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो को हिट बनाने के लिए निर्माताओं ने लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. कहा जा रहा है कि मेकर्स सबकी एंट्री काफी ग्रैंड रखेंगे. वहीं मीका के आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज पर अधिक खर्च करेंगे, जिससे वह डैशिंग लग सके. बता दें कि, मीका सिंह कई साल से बॉलीवुड संगीत इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने कई हिट ट्रैक दिए हैं. जिसमें रानी तू में राजा, अंखियों से गोली मारे, पार्टी तो बनती है और मौजा ही मौजा शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >