Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection: रणदीप हुड्डा की फिल्म को होली का मिला फायदा, कमाए इतने करोड़

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection: रणदीप हुड्डा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी ने अबतक 8.25 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म में अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी हैं.

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection: रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के टैलेन्टेंड अभिनेताओं में से एक हैं और हमेशा अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं.

अब उनकी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ बड़े पर्दे पर वापस आए हैं, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. आइये जानते हैं इसने कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

यह फिल्म वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है, जो एक राजनेता, कार्यकर्ता और लेखक थे और हिंदू राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारधारा के अग्रणी अग्रदूतों में से एक थे.

Sacnilk के मुताबिक, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने तीसरे दिन 2.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसका कुल कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये है. स्वातंत्र्य वीर सावरकर की सोमवार को ओवरऑल 29.61 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी रही.

फिल्म का निर्देशन करने के अलावा, रणदीप ने इसमें अभिनय भी किया. यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक विनायक दामोदर सावरकर का सिनेमाई चित्रण है.

स्वतंत्र वीर सावरकर में अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी हैं. जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, रणदीप हुडा और योगेश राहर ने इसका निर्माण किया है. इसका सह-निर्माता रूपा पंडित, सैम खान, अनवर अली और पांचाली चक्रवर्ती हैं.

Also Read- Swatantra Veer Savarkar Review: स्वातंत्र्य वीर सावरकर… एक और महिमामंडन करती बायोपिक फिल्म

हाल ही में रणदीप हुडा ने एएनआई को बताया, “यह फिल्म उनके (वीर सावरकर) जीवन पर आधारित है, यह 1897 और 1950 के बीच की कहानी है.

उन्होंने मैंने निडर होकर उनके बारे में सभी गलत सूचनाओं को संभाला है. जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसा नहीं कर सकता. मैं उनके जैसा नहीं दिखता और इस तरह मैंने इस फिल्म के लिए अपना वजन कम किया.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणदीप को आखिरी बार ‘सार्जेंट’ में देखा गया था, जो JioCinema पर स्ट्रीम हो रही है. वह अगली बार ‘अनफेयर एंड लवली’ में इलियाना डिक्रूज के साथ अभिनय करेंगे.

Also Read- Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: छा गई रणदीप हुड्डा की फिल्म, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >