Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: छा गई रणदीप हुड्डा की फिल्म, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: रणदीप हुड्डा स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर इसने अच्छी कमाई की. बता दें कि ये मूवी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. आइये जानते हैं पहले दिन इसने कितनी कमाई की.

1 / 1
Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: छा गई रणदीप हुड्डा की फिल्म, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
फुल स्क्रीन में देखें

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: छा गई रणदीप हुड्डा की फिल्म, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: छा गई रणदीप हुड्डा की फिल्म, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: रणदीप हुड्डा की पॉपुलर फिल्म, स्वातंत्र्य वीर सावरकर, 22 मार्च को थियेटर्स में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. सभी ने रणदीप की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला.

रणदीप हुडा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं वीकेंड पर और होली की छुट्टियों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है.

22 मार्च को फिल्म को ओवरऑल 15.40% हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का मुकाबला कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस से हुआ. इसमें प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु ने अभिनय किया.

स्वातंत्र्य वीर सावरकर एक जीवनी पर आधारित फिल्म है, जो भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर आधारित है.

फिल्म में अंकिता लोखंडे और अमित सियाल जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. रणदीप हुड्डा ने हाल ही में फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने फिल्म के लिए अपने वजन घटाने के परिवर्तन की एक तस्वीर शेयर की.

Also Read- Swatantra Veer Savarkar Review: स्वातंत्र्य वीर सावरकर… एक और महिमामंडन करती बायोपिक फिल्म

अंडमान जेल में अपने दिनों के दौरान वीर दामोदर सावरकर को पूरी तरह से बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए उन्होंने 30 किलो वजन कम किया. इसके लिए एक्टर ने काफी मेहनत की और फैंस ने उनके लुक को खूब सराहा.

फिल्म को प्रोपेगेंडा कहे जाने के बारे में बात करते हुए, रणदीप हुड्डा ने डीएनए से बात करते हुए कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं गांधीजी की बिल्कुल भी निंदा कर रहा हूं, लेकिन यह श्री सावरकर के बारे में एक फिल्म है, मुझे उनकी बात सामने रखनी होगी. मैंने इस बारे में बहुत सावधानी से काम किया है.

फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, रणदीप हुड्डा और योगेश राहर द्वारा किया गया है, जबकि सह-निर्माता रूपा पंडित, सैम खान, अनवर अली और पांचाली चक्रवर्ती हैं.

Also Read- फिल्म Swatantra Veer Savarkar का फर्स्ट लुक जारी, वीर सावरकर के रोल में एकदम फिटे दिखे रणदीप हुड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >