Swara Bhasker Husband Detained: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके पति फहाद अहमद को मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया. आखिर उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया और क्या अब फहाद अहमद रिहा हो चुके हैं? आइए जानते हैं पूरा मामला.
Fahad Ahmad Detained: फहाद अहमद को क्यों हिरासत में लिया गया?
20 जुलाई को मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि के पास कई लोग प्रदर्शन कर रहे थे. यह प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में किया जा रहा था. प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कथित पेपर लीक मामलों की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान मुंबई पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें फहाद अहमद भी शामिल थे.
Swara Bhasker Post: स्वरा भास्कर ने पोस्ट में क्या कहा?
स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि मुंबई पुलिस फहाद अहमद और दूसरे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर माहिम पुलिस स्टेशन ले गई. पोस्ट में उन्होंने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक स्थिति बताया.
Fahad Ahmad Video: पुलिस की गाड़ी से फहाद ने क्या कहा?
स्वरा भास्कर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसे फहाद अहमद ने पुलिस की गाड़ी के अंदर से रिकॉर्ड किया था. वीडियो में फहाद कहते हैं कि उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया है. उन्होंने लोगों से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने और अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाने की अपील भी की.
Fahad Ahmad Released: क्या फहाद अहमद रिहा हो गए?
बाद में स्वरा भास्कर ने उसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में बताया कि फहाद अहमद को शाम करीब 8 बजे रिहा कर दिया गया. उनके मुताबिक, वह करीब साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस हिरासत से बाहर आ गए.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर में CJP प्रदर्शन के बीच बेटों के साथ पहुंचे नसीरुद्दीन शाह, प्रोटेस्टर्स को सपोर्ट करते दिखे, वीडियो
