सुजैन खान ने एक्स हसबेंड ऋतिक रोशन की फिल्म Vikram Vedha को बताई अपनी फेवरेट फिल्म, दिए इतने स्टार्स

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा आज रिलीज हो गई है. अब सुजैन खान ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म का रिव्यू किया है.

Vikram Vedha: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और राधिका आप्टे की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म एक्शन से भरपूर है और इसमें दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेगा. सभी स्टार्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बीते दिनों राकेश रोशन और करीना कपूर खान ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया था. अब ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने फिल्म का रिव्यू किया है. सुजैन ने विक्रम वेधा को अपनी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि यह फिल्म “बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर” होने जा रही है. फिल्म की सराहना करते हुए, इंटीरियर डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस जबरदस्त एंटरटेनर के लिए ऋतिक, सैफ और पूरी टीम को बधाई दी.

सुजैन ने विक्रम वेधा को बताया ब्लॉकबस्टर

सुजैन ने एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “रा रा रा रा…रूम यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है!!! शानदार मनोरंजक और रोमांच से भरपूर !! इस जबरदस्त एंटरटेनर के लिए @hrithikroshan @saifalikhan_online और पूरी टीम को बधाई !!! यह एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है.” बता दें कि सुजैन खान ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ हैं. वे बचपन के दोस्त थे और 2000 में शादी कर ली. उनकी शादी 14 साल तक चली, जिसके बाद पूर्व जोड़े ने अपने रास्ते अलग कर लिए. दोनों के बच्चे हैं, हिरदान और हरेन रोशन. सुजैन अक्सर एक्स हसबेंड ऋतिक के साथ टाइम स्पेंट करती दिखाई देती है.

https://www.instagram.com/p/CjGRGZJDLhR/
Also Read: Vikram Vedha Twitter Review: ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म को मिला पब्लिक का सपोर्ट, बोले- ब्लॉकबस्टर
विक्रेम वेधा साउथ फिल्म की रीमेक

विक्रम वेधा की बात करें तो यह फिल्म 2017 की इसी नाम की हिट फिल्म की रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया. हिंदी रीमेक में, सैफ अली खान विक्रम नामक एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं, जबकि ऋतिक रोशन वेधा नामक एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हैं. फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित मणिरत्नम की मैग्नम ओपस पोन्नियिन सेलवन: आई के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >