Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने इस वजह से नहीं की है अब तक शादी, इन स्टार्स संग इश्क लड़ा चुकी है एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है. उनके जन्मदिन पर आज हम आपको बताएंगे कि पूर्व मिस यूनिवर्स ने अबतक शादी क्यों नहीं की है, इसके साथ ही किन मुंडों पर उनका दिल आया है.

Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट रही है. एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सेलेब्स से लेकर उनके एक्स बॉयफ्रेंड तक ने उन्हें बधाई दी है.

सुष्मिता सेन की लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस की अफेयर लिस्ट काफी लंबी है, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अबतक शादी नहीं की है. एक चैट शो पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के कारण शादी नहीं की.

सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में कोई भी ऐसा मर्द अबतक नहीं आया, जिससे वह शादी कर लें. उन्होंने यह भी कहा कि किसी ने मेरी प्राथमिकता नहीं समझी, लेकिन मुझे पता था कि मेरी बेटियां सबसे पहले है. तीन बार मेरी शादी होते-होते रह गई.

सुष्मिता सेन का नाम डायरेक्टर विक्रम भट्ट, क्रिकेटर वसीम अकरम, रणदीप हुड्डा, ऋतिक भसीन और रोहमन शॉल के साथ जुड़ा था. हाल ही में बिजनेसमैन ललित मोदी ने बी ट्विटर पर सुश्मिता संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था. हालांकि बाद में ये भी रिश्ता टूट गया.

सुष्मिता 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थी. दस्तक, बीवी नंबर 1, मैं हूं ना और मैंने प्यार क्यों किया जैसी कई फिल्मों में अभिनय करने के बाद उन्होंने ब्रेक लिया. 2020 में, उन्होंने आर्या के साथ अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग की शुरुआत की और 2021 में, उसने आर्या के दूसरे सीजन में अभिनय किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >