जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं टीवी की ये ‘नागिन’, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Surbhi Jyoti: सुरभि ज्योति ने अपनी प्रेग्नेंसी के बीच बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. सोशल मीडिया उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है. अब फैंस को उनकी डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार है. पढे़ं पूरी खबर…

Surbhi Jyoti: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों खुशियों का माहौल बना हुआ है, क्योंकि कई स्टार्स अपने पर्सनल लाइफ के खास पलों को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच सुरभि ज्योति भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब चर्चा में हैं और इस खास फेज को जमकर एंजॉय कर रही हैं. सुरभि लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं. उनकी पोस्ट्स को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं सुरभि

अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. दरअसल, सुरभि ज्योति एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है. जब सुरभि ने प्रेग्नेंसी की खबर चौथे महीने में शेयर की थी, तभी से फैंस उनके बेबी बंप को लेकर कयास लगा रहे थे. कई लोगों को लग रहा था कि उनका बेबी बंप सामान्य से थोड़ा ज्यादा बड़ा है. अब ट्विन प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद फैंस की ये अटकलें सही साबित हो गई हैं.

रुबीना और श्रद्धा आर्या भी बन चुकी हैं जुड़वा बच्चों की मां

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने स्कैन की तस्वीर भी शेयर की थी, जिससे यह साफ हो गया कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है और फैंस उनकी डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि सुरभि से पहले रुबीना दिलैक और श्रद्धा आर्या भी जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान सुरभि अपनी हेल्थ का पूरा ख्याल रख रही हैं. उनकी तस्वीरों में अक्सर हरियाली और नेचर नजर आता है, जिससे साफ है कि वह इस दौरान शांत माहौल में समय बिता रही हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुरभि ने साल 2024 में 27 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमीत सूरी के साथ शादी की थी. शादी के करीब दो साल बाद अब वह मां बनने जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: नवजात को सीने से लगाए दिखीं सोनम कपूर, डिलीवरी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >