Superstar Singer 3: हजारीबाग के अथर्व बख्शी की आवाज सुन इस सिंगर के छलक पड़े आंसू, कहा- ईश्वर की आवाज है

सोनी इंटरटेनमेंट के सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 में झारखंड के हजारीबाग के अथर्व बख्शी नजर आ रहे हैं. अपनी आवाज से अथर्व सबको फैन बना रहे हैं. वो मुश्किल से मुश्किल गाना बड़े ही बेहतरीन तरीके से गा लेते हैं.

सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो में अथर्व बक्शी नाम का कंटेस्टेंट अपनी गायकी से सारे जजेस और लोगों का इम्प्रेस कर रहा है. झारखंड के हजारीबाग के अथर्व इतनी कम उम्र में सबको फैन बना रहा है. शो में वो अलग-अलग जॉनर के गाने गाते हैं, लेकिन जब वो अरिजीत सिंह द्वारा गया हुआ कोई रोमांटिक गाना गाता है, तो समां बंध जाता है.

अर्थव बक्शी की आवाज सुन सुखविंदर सिंह बोले- ईश्वर की आवाज है

अर्थव बक्शी की आवाज का जादू ऐसा है कि, जब भी कोई सेलिब्रेटी सुपरस्टार सिंगर 3 में आता है, वो उसकी गायकी का फैन हो जाता है. लेटेस्ट एपिसोड में अथर्व ने सिंगर सुखविंदर सिंह के सामने, पूछो ना कैसे मैने रैन बितायी सॉन्ग गाया. अर्थव ने ऐसा गाया कि सुखविंदर उन्हें बस सुनते रह गए. सिंगर के रिक्वेस्ट पर अर्थव ने दोबारा वो गाना गाया. सुखविंदर ने उसकी तारीफ में कहा कि, उसका गाना सुनकर उसके आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने आगे कहा, ईश्वर की आवाज है, बहुत ही बेहतरीन गाता है.

Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा ने मंजुलिका की तारीफ में कही ये बात, विद्या बालन ने प्यार से खींचे कार्तिक आर्यन के गाल, देखें ये क्यूट VIDEO

अथर्व बक्शी को मिल चुका है गाने का मौका

सुपरस्टार सिंगर 3 में अथर्व बक्शी के कैप्टन पवनदीप राजन है. दोनों ने शो में साथ में कई गाने भी गाए हैं. जब शो में एक्‍ट्रेस विद्या बालन आई थी तो, अर्थव के गाने से इतना ज्यादा इम्प्रेस हुई कि उन्होंने उसे गाने का ऑफर भी दे दिया था. अथर्व ने ‘हमारी अधूरी कहानी’ गाने से सबके दिलों को छू लिया. विद्या ने ये गाना सुनते ही अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर को फोन किया और उनसे अर्थव को गाने का मौका देने के लिए कहा. बता दें कि शो सोनी पर शनिवार और रविवार रात 8 बजे आता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >