‘हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, और जिंदाबाद रहेगा’, 15 अगस्त पर फिर याद आएंगे सनी देओल के ये दमदार डायलॉग

15 अगस्त के मौके पर याद कीजिए सनी देओल के वो दमदार देशभक्ति वाले डायलॉग, जिन्होंने ‘गदर’, ‘बॉर्डर’, ‘मां तुझे सलाम’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों में खूब जोश भरा. उनकी बुलंद आवाज और खास अंदाज में बोले गए ये डायलॉग आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं.

बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति और दमदार डायलॉग की बात होती है, तो सनी देओल का नाम जरूर आता है. अपनी बुलंद आवाज और खास अंदाज से उन्होंने कई ऐसे डायलॉग बोले हैं, जो आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘बॉर्डर’, ‘मां तुझे सलाम’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने देशभक्ति को अलग अंदाज में पर्दे पर पेश किया. 15 अगस्त के मौके पर आइए याद करते हैं सनी देओल के ऐसे ही 6 दमदार डायलॉग, जिन्हें सुनते ही देश के लिए गर्व का एहसास होने लगता है.

‘गदर’ का हिंदुस्तान वाला डायलॉग आज भी है खास

साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म में तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को वापस लाने के लिए पाकिस्तान पहुंचता है. वहां उसके सामने ऐसी स्थिति आती है, जहां उससे हिंदुस्तान के खिलाफ बोलने की उम्मीद की जाती है. लेकिन तारा सिंह अपने देश के सम्मान से समझौता नहीं करता. इसी दौरान सनी देओल का यह डायलॉग बेहद मशहूर हुआ-“हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, और जिंदाबाद रहेगा!”. सनी देओल की बुलंद आवाज और तारा सिंह के गुस्से ने इस डायलॉग को यादगार बना दिया. आज भी यह लाइन अभिनेता के सबसे चर्चित देशभक्ति डायलॉगों में गिनी जाती है.

‘बॉर्डर’ में मातृभूमि के लिए दमदार अंदाज

1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था. फिल्म भारतीय जवानों की बहादुरी और देश की सीमा की रक्षा के जज्बे पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल का यह डायलॉग देश की जमीन और सम्मान के प्रति सैनिक की जिम्मेदारी को दिखाता है- “हम तो किसी दूसरे की धरती पर नज़र भी नहीं डालते... लेकिन इतने नादान भी नहीं हैं कि कोई हमारी 'मातृभूमि' पर बुरी नजर डाले और हम चुपचाप देखते रहें.”

सनी देओल का 'बॉर्डर' डायलॉग: सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे

‘बॉर्डर’ का एक और डायलॉग सनी देओल के फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है. “पहली गोली वो चलाएगा... और आखिरी गोली हम!”. इस डायलॉग में जवानों का धैर्य और आत्मविश्वास नजर आते हैं. सनी देओल ने इसे जिस अंदाज में बोला, उसकी वजह से यह लाइन आज भी लोगों को याद है.

‘मां तुझे सलाम’ में गरजी सनी देओल की आवाज

2002 में रिलीज हुई ‘मां तुझे सलाम’ में सनी देओल ने मेजर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म में देश की सुरक्षा और सीमा पर दुश्मनों से मुकाबले की कहानी दिखाई गई है. फिल्म का सबसे चर्चित डायलॉग है. “दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे!”. यह डायलॉग सनी देओल के आक्रामक अंदाज की पहचान बन गया. उनकी भारी आवाज और दमदार एक्सप्रेशन ने इस लाइन को और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया.

परमाणु बम की धमकी पर भी नहीं झुके

‘मां तुझे सलाम’ में सनी देओल का एक और डायलॉग उनके किरदार के आत्मविश्वास को दिखाता है. “तुम अगर परमाणु बम चलाओगे, तो हम क्या करेंगे? पटाखे चलाएंगे? नहीं, तुम्हें ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि तुम्हारी नस्लें भी याद रखेंगी!” इस डायलॉग में उनका किरदार दुश्मन की धमकी के सामने भारत की ताकत और आत्मविश्वास की बात करता है.

‘इंडियन’ में देश की आन-बान-शान

सनी देओल की फिल्म ‘इंडियन’ में भी देश और आम भारतीय के जज्बे को सामने रखा गया. फिल्म में उनका किरदार देश के प्रति जिम्मेदारी को सबसे ऊपर रखता है. फिल्म से जुड़ा यह डायलॉग इसी भावना को बयां करता है. “चाहे हमें एक वक्त की रोटी न मिले, हमारे तन पर कपड़े न हों, सिर पर छत न हो... लेकिन जब देश की आन, बान और शान की बात आती है, तो हम हिंदुस्तानी अपनी जान की बाजी लगा देते हैं ”. इस डायलॉग में यह भावना दिखाई देती है कि मुश्किल हालात कितने भी बड़े क्यों न हों, देश का सम्मान सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें: 108 Base Hospital Uri: नए शो में आर्मी ऑफिसर बनेंगे गश्मीर महाजनी, वर्दी को लेकर कही यह बात

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: आर्मी से एयरफोर्स तक, वर्दी पहनकर छा गए ये बॉलीवुड सितारे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >