Gadar 2 की सफलता के बाद अब OTT में धमाका मचाएंगे सनी देओल, बोले- मुझे एक बेंचमार्क …

1 / 1
Gadar 2 की सफलता के बाद अब OTT में धमाका मचाएंगे सनी देओल, बोले- मुझे एक बेंचमार्क …
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 की सफलता के बाद अब OTT में धमाका मचाएंगे सनी देओल, बोले- मुझे एक बेंचमार्क …

सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था. मूवी के बाद सबकी निगाहें इसपर थी, कि आगे अभिनेता और कौन-कौन से प्रोजेक्ट में नजर आएंगे.

‘गदर 2’ की सफलता से सनी देओल ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऐतिहासिक था और लोग इस फिल्म की वजह से सिंगल स्क्रीन पर वापस आ गए.

मूवी की ग्रैंड सक्सेस के बाद सभी की निगाहें इस पर हैं कि सनी देओल की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या-क्या है. अभिनेता ‘लाहौर 1947’ का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं, जो आमिर खान द्वारा निर्मित और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित है. इसमें प्रीति जिंटा भी हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के अलावा सनी कई और बड़ी स्क्रीन फिल्मों पर विचार कर रहे हैं! सनी ओटीटी शो के लिए भी बातचीत कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वह युवाओं के बीच हमेशा पॉपुलर रहना चाहते हैं.

सनी देओल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ काम कर रहे हैं. अभिनेता ने कहा, “यह दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि मैं कुछ फिल्में कर रहा हूं, और वे मुझे एक बेंचमार्क देंगी कि 2025 में चीजें कैसी होंगी.”

एक्टर ने कहा, ”मैं जो भी फिल्में कर रहा हूं, वे बड़े पर्दे की फिल्में हैं और हां मैं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर रहा हूं. मैं और अधिक विषय चुन रहा हूं, और कुछ चीजें हैं, जो मैं करना चाहता हूं, जो बड़े पर्दे के लिए नहीं हो सकती क्योंकि वे (थिएटर) मुझे इसके लिए जगह नहीं देंगे.”

Read Also- Sunny Deol ने शाहरुख खान संग अपने झगड़े पर कही ऐसी बात… सुनकर आप कहेंगे ये दोनों कभी दोस्त…

सनी देओल ने गदर 2 से साल 2023 में धमाका मचा दिया था. मूवी में वह तारा सिंह की भूमिका में दिखे, जिनके साथ सकीना यानी की अमीषा पटेल भी नजर आई.

फिल्म की कहानी बाप और बेटे के अटूट प्यार को दिखाती है. जब बेटा जीते पाकिस्तान में फंस जाता है, तो कैसे तारा सिंह उसे बचाने के लिए सरहद पार जाता है और दुश्मनों के छक्के छुड़ाता है.

गदर 2 को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला था. वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी बार्डर 2 में भी दिखाई दे सकते हैं. हालांकि इनसब की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read-Gadar 2 की सफलता के बाद सनी देओल की चमकी किस्मत, तारा सिंह की झोली में आयीं ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >