Border 2: थियेटर्स में फिर गूजेंगी भारत माता की जय… सनी देओल की बॉर्डर 2 इस दिन होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Border 2: सनी देओल की फैन-फॉलोइंग के क्या कहने. एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. जबसे उनकी फिल्म गदर 2 सबने देखी है, हर कोई उन्हें अलग-अलग फिल्मों में देखने के लिए बेकरार है. अब एक्टर बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे. अब मूवी की रिलीज डेट फाइनली अनाउंस हो गई है.

Border 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की दमदार एक्टिंग के फैंस दीवाने है. एक्टर ने साल 2023 में गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. अब जल्द ही वो बॉर्डर 2 से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले है. इस मूवी में सनी पाजी एक सैनिक के रोल में नजर आएंगे. हाल ही में, एक्टर ने हिट फिल्म के सीक्वल को कंफर्म किया और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. जी हां, आपने सही सुना बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म निर्माता जेपी दत्ता इस बात को कंफर्म किया है.

बॉर्डर 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

13 जून, 2024 को, जब ‘बॉर्डर’ के 27 साल पूरे हुए, तो फिल्म निर्माताओं ने सीक्वल की अनाउंसमेंट की. बाद में रिलीज डेट बताते हुए उन्होंने कहा, ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी… उत्साह से भरे वीकेंड का वादा करने के लिए अपने कैलेंडर में डेट नोट करें… पुरानी यादों और एक महाकाव्य सिनेमाई अनुभव के लिए.” बॉर्डर 2 का नया वीडियो सनी की आवाज से शुरू होती है, जिन्होंने कहा, “27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा. उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है. अनाउंसमेंट वीडियो में ‘बॉर्डर 2’ को “भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म” घोषित किया गया है. वीडियो के पीछे रूपकुमार राठोड़ और सोनू निगम का गाना ‘संदेसे आते हैं’ बज रहा है. ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे.

Also Read- Border 2: गदर 2 के बाद सनी देओल लेकर आ रहे बॉर्डर 2, कहा- एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे…

बॉर्डर 2: भारतीय सिनेमा का नया इतिहास बनाने जा रही है

बॉर्डर 2 इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनेगी, जिसमें देशभक्ति और उत्साह का नया अंदाज होगा, यह फिल्म न केवल जबरदस्त एक्शन को दर्शाएगी, बल्कि दर्शकों को राष्ट्रीय गर्व का भाव भी प्रदान करेगी, इसके माध्यम से देशवासियों को उनके वीरता और समर्पण का संदेश मिलेगा. दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने कलाकारों के बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं किए है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी देओल आखिरी बार गदर 2 में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के साथ नजर आए थे. फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली और यह बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही.

Also Read- Border 2 के लिए सनी देओल लेंगे 50 करोड़! Gadar 2 के बाद इस फिल्म में एक्टर दुश्मनों के करेंगे दांत खट्टे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >