VIDEO : घर पर ही स्टूडेंट और टीचर बने सुनील ग्रोवर, बताया- ऑनलाइन क्लास में बच्चे कैसे करते हैं बदमाशी

Sunil Grover video : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आये दिन सुनील अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते है. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रत्नागिरी बने थे. अब सुनील का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वो टीचर और स्टूडेंट दोनों रूप में नजर आ रहे है. ये फनी वीडियो देखकर आप लोट-पोट हो जाएंगे.

Sunil Grover video : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आये दिन सुनील अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते है. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रत्नागिरी बने थे. अब सुनील का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वो टीचर और स्टूडेंट दोनों रूप में नजर आ रहे है. ये फनी वीडियो देखकर आप लोट-पोट हो जाएंगे.

दरअसल इस कोरोना काल में बच्चों की वर्चुअल क्लासेस चल रही हैं. इस पर ही सुनील ग्रोवर ने वीडियो बना कर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वो टीचर और स्टूडेंट दोनों रूप में नजर आ रहे है. टिंकू और टीचर की इस क्लास में बच्चों की बदमाशी किस तरह चल रही है, वीडियो में सुनील ने यही दिखाया है.

https://www.instagram.com/p/CCFoWgYHiCX/

टीचर्स स्टूडेंट से कहती हैं, ‘टिंकू वर्चुअल क्लास में आपका स्वागत है. आज हम हिन्दी पढ़ेंगे.’ इतना सुनते ही टिंकू बिना हिले बैठा रहता है. टीचर को लगता है कि इंटरनेट प्रॉब्लम है. तभी पीछे एक महिला आती है. टीचर उसे पकड़ लेती है कि वो बदमाशी कर रहा है. इसमें बच्चे बने सुनील का रिएक्शन देख आप जरूर हंसने लगेगे.

Also Read: अब सुनील ग्रोवर बने ‘रत्नागिरी’, वीडियो में सुनाया बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप का किस्सा, देखें ये फनी VIDEO

इससे पहले भी सुनील ग्रोवर ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में सुनील रत्नागिरी नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे थे. सुनील ने बड़े बालों वाला विग पहना हुआ था और पिंक कलर का लिपस्टिक लगा रखा था. वीडियो शेयर करते हुए ‘रत्नागिरी’ बने सुनील ग्रोवर ने बॉयफ्रेंड केतन से कहा, ‘केतन मैं तुमसे नफरत करती हूं. प्यार अंधा हो सकता है लेकिन मैं नहीं. सब खत्म हो गया है और मैं शांत हूं. अमीर की औलाद- बाय. रत्नागिरी.

https://www.instagram.com/p/CA7bGAyHV9r/

वहीं, इससे पहले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में सुनील कोई डिश तैयार कर रहे थे. लेकिन उस डिश को बनाने में वो जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं वो देख हर कोई हैरान रह गया है. वो कभी कैंडल का वैक्स डाल रहे है, कभी टॉयलेट क्लीनर तो कभी कीटनाशक डाल रहे हैं. ऐसे में अंत तक ये समझ ही नहीं आता कि आखिर वो बना क्या रहे हैं.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >