अब सुनील ग्रोवर बने ‘रत्नागिरी’, वीडियो में सुनाया बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप का किस्सा, देखें ये फनी VIDEO

Sunil Grover video: सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियोज पोस्ट कर फैंस को काफी इंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में सुनील ने अपना एक नया वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, जिसमें वो अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं. कॉमेडियन इसमें नये अवतार में हैं, जिसका नाम उन्होंने रत्नागिरी दिया है. सुनील यानी रत्नागिरी इस वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप की वजह बता रही हैं. फैंस को उनका ये मजेदार वीडियो खूब पसन्द आ रहा है.

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियोज पोस्ट कर फैंस को काफी इंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में सुनील ने अपना एक नया वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, जिसमें वो अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं. कॉमेडियन इसमें नये अवतार में हैं, जिसका नाम उन्होंने रत्नागिरी दिया है. सुनील यानी रत्नागिरी इस वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप की वजह बता रही हैं. फैंस को उनका ये मजेदार वीडियो खूब पसन्द आ रहा है.

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सुनील रत्नागिरी नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं. सुनील ने बड़े बालों वाला विग पहना हुआ है और पिंक कलर का लिपस्टिक लगा रखा है.

वीडियो शेयर करते हुए ‘रत्नागिरी’ बने सुनील ग्रोवर ने बॉयफ्रेंड केतन से कहा, ‘केतन मैं तुमसे नफरत करती हूं. प्यार अंधा हो सकता है लेकिन मैं नहीं. सब खत्म हो गया है और मैं शांत हूं. अमीर की औलाद- बाय. रत्नागिरी.

वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह बताते हुए सुनील कहते हैं कि लॉकडाउन में उन्हें भी केकिंग बेकिंग का मन कर रहा था, तो उन्होंने केतन से ब्लू बेरी मंगवाई. केतन ने यह कहकर लाने से मना कर दिया कि लॉकडाउन के बाद लाएगा. इस पर रत्नागिरी ने सन ऑफ रिच कहकर रिलेशनशिप तोड़ दी, क्योंकि केतन, ब्लू बेरी की जगह किशमिश का यूज करने को कह रहा था.

वहीं, इससे पहले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में सुनील कोई डिश तैयार कर रहे थे. लेकिन उस डिश को बनाने में वो जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं वो देख हर कोई हैरान रह गया है. वो कभी कैंडल का वैक्स डाल रहे है, कभी टॉयलेट क्लीनर तो कभी कीटनाशक डाल रहे हैं. ऐसे में अंत तक ये समझ ही नहीं आता कि आखिर वो बना क्या रहे हैं.

https://twitter.com/WhoSunilGrover/status/1266605027742715904

लेकिन अंत में जब एक सिगरेट दिखाई जाती है, तब इस बात का अहसास होता है कि ये वीडियो सिगरेट के खिलाफ एक मुहिम है. खुद सुनील ये वीडियो शेयर करते हुए लिखते है, एक नई टाइप की रिसेपी बना रहा हूं. इस वीडियो में कुछ चीजे ऐसी दिखाई गई हैं कि मुझे भी बार-बार खुद से सवाल करना पड़ रहा है, सोचना पड़ रहा है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >