लाइव कॉन्सर्ट में फीमेल सिंगर को छूने की कोशिश, सुनंदा शर्मा ने बंद किया प्रोग्राम

Sunanda Sharma Concert: गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश की. घटना से घबरा कर सिंगर ने शो बीच में ही छोड़ दिया. जानिए आखिर क्या है पूरा मामलां?

Sunanda Sharma Concert: लाइव कॉन्सर्ट्स में अक्सर फैंस का जोश देखने को मिलता है, लेकिन कई बार यही जोश हद पार कर जाता है और माहौल बिगड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल, 3 अप्रैल को गाजियाबाद के एक कॉलेज में सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था. सिंगर अपने हिट गानों पर परफॉर्म कर रही थीं और स्टूडेंट्स भी जमकर एंजॉय कर रहे थे. तभी अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए स्टेज पर चढ़ गया.

युवक ने सुनंदा को की छूने की कोशिश

बताया जा रहा है कि युवक सीधे सिंगर की ओर बढ़ा और उन्हें छूने की कोशिश की. यह देख सुनंदा शर्मा घबरा गईं और पीछे हटते हुए स्टेज पर ही भागने लगीं. कुछ पल के लिए माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया. हैरानी की बात यह रही कि युवक कुछ देर तक स्टेज पर बेखौफ खड़ा रहा. हालांकि, तुरंत एक्शन लेते हुए सिक्योरिटी और पुलिस ने उसे पकड़कर नीचे उतार लिया. जानकारी के मुताबिक, वह युवक उसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

स्टेज से जाने के बाद वापस नहीं आईं सुनंदा

वहीं, इस पूरे हंगामे का असर शो पर भी पड़ा. बताया जा रहा है कि स्टेज से जाने के बाद सुनंदा शर्मा वापस परफॉर्म करने नहीं लौटीं. आयोजकों ने उनसे शो जारी रखने की अपील की, लेकिन उनकी टीम ने सुरक्षा और सिंगर की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम खत्म करने का फैसला लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अगर रामानंद सागर बनाते रामायण फिल्म, तो ऐसे दिखाई देते राम-सीता, AI तस्वीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >