एक तरफ ZEE5 से हटी ‘सतलुज’, दूसरी तरफ सुजॉय घोष बोले- फिल्म का हर पल महसूस किया जा सकता है

Sujoy Ghosh on Satluj: ZEE5 से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की सुजॉय घोष ने जमकर तारीफ की. जानिए उन्होंने फिल्म और कलाकारों के बारे में क्या कहा, ZEE5 ने इसे क्यों हटाया और दिलजीत दोसांझ का क्या रिएक्शन रहा.

Sujoy Ghosh on Satluj: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को ZEE5 प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. इस बीच, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुजॉय घोष ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है. सुजॉय घोष ने फिल्म को इंटरनेट से हटाए जाने से ठीक पहले देख लिया था. उन्होंने X पर लिखा कि यह बहुत ही शानदार और हिम्मत से भरी हुई (Gutsy and Gripping) फिल्म है. उन्होंने पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म इतनी अच्छी बनी है कि आप इसके हर एक पल को महसूस कर सकते हैं.

Sujoy Ghosh Praises Satluj: सुजॉय घोष को क्यों पसंद आई फिल्म?

सतलुज फिल्म पर सुजॉय घोष, फोटो- इंस्टाग्राम

सुजॉय घोष ने कहा कि फिल्म में काम करने वाले हर एक कलाकार ने कमाल की एक्टिंग की है. उन्होंने खासकर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के काम की जमकर तारीफ की. सुजॉय ने कहा कि वह अर्जुन रामपाल को थोड़ा ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इस फिल्म को इतनी खूबसूरती से बनाने के लिए पूरी टीम तारीफ की हकदार है. उनके मुताबिक, ‘सतलुज’ एक ऐसी फिल्म है जिसे हर किसी को देखना चाहिए.

यहां देखें सुजॉय घोष का एक्स पोस्ट-

Satluj Removed from ZEE5: तारीफों के बीच फिल्म क्यों हटाई गई?

यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म 3 जुलाई 2026 को बिना किसी कट के ZEE5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. ZEE5 ने अपने बयान में कहा कि देश में चल रहे कुछ “मौजूदा हालात” की वजह से फिलहाल फिल्म को भारत में स्ट्रीम नहीं किया जा सकता. हालांकि, प्लेटफॉर्म ने साफ किया कि वह फिल्म और इसकी टीम के साथ खड़ा है और कानूनी प्रक्रिया के जरिए इसे दोबारा रिलीज कराने की कोशिश कर रहा है.

Diljit Dosanjh on Satluj Removal: दिलजीत को पहले से था अंदाजा

सतलुज फिल्म में दिलजीत दोसांझ, फोटो- इंस्टाग्राम

दिलजीत दोसांझ ने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बताया कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि फिल्म रिलीज के कुछ समय बाद हटा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इसी वजह से टीम ने फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया. उनका मकसद था कि फिल्म पहले लोगों तक पहुंच जाए. दिलजीत ने कहा कि अगर रिलीज से पहले बड़े स्तर पर प्रचार किया जाता, तो शायद फिल्म को OTT पर रिलीज होने का मौका भी नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: ZEE5 से हटी दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, एक्टर बोले- अंधेरे को चुनौती देता हूं… जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: ‘जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ’, कॉन्सर्ट में विरोध करने वालों पर भड़के दिलजीत दोसांझ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >