शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अपनी जबर्दस्त तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं. वह अपनी फैमिली के अलावा दोस्तों के साथ अपनी शानदार तसवीरें शेयर करती हैं. हाल ही में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए उनकी तसवीरें वायरल हुई थी. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की खूबसूरत तसवीरें शेयर की हैं. इसमें वह अपनी स्किन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उसने फोटो को ‘डोंट डिस्टर्ब कैप्शन दिया है.
https://www.instagram.com/p/CX-m8j5J8Di/
इससे पहले उनकी कुछ तसवीरें सामने आई थीं जिसमें वो अपने फ्रेंड्स के साथ इंज्वॉय करती नजर आई थी. एक तस्वीर में सुहाना नाइट आउट के लिए ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. वो अपने कुछ दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में हंसते हुए देखा जा सकता है. दूसरे में, सुहाना को अपने दोस्त का हाथ पकड़े देखा गया और दोनों गलियारे में चल रहे हैं. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सुहाना ने लिखा, “मिस यू दोस्तों।” हालांकि तस्वीरें नई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये हाल ही में क्लिक की गई हैं या नहीं.
https://www.instagram.com/p/CX4V20wssa-/
सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स की स्टूडेंट हैं. पिछले महीने सुहाना ने न्यूयॉर्क से विदाई लेने का इशारा किया था. इंस्टाग्राम पर सुहाना ने चलते हुए ट्रक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की जिसमें लिखा था, “चिंता मत करो. भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ दें, आप हमेशा न्यू यॉर्कर रहेंगे.” इस पर लिखा है. हालाँकि उसने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन उसने एक टूटे हुए दिल का इमोजी जोड़ा था.
Also Read: विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का हुआ तलाक, 4 साल से रह रहे थे एकदूसरे से अलग
उनके दोस्तों ने कमेंट्स में उसकी विदाई का संकेत दिया. एक ने लिखा, “आप अद्भुत चीजें करने जा रहे हैं.” एक और ने लिखा, “गुड लक गर्ल!” गौरतलब है कि ड्रग से जुड़े एक मामले में अपने भाई आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से सुहाना सोशल मीडिया से दूर हैं. हालांकि अब उन्होंने य तसवीर शेयर की है. आर्यन एक महीने के लिए न्यायिक हिरासत में था, साथ ही कुछ सप्ताह जेल में भी रहे थे. उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी.
