सुधा मूर्ति इन दो खास शख्स को यादकर हुई इमोशनल, बोली- मुझे जो सम्मान मिला, वह सब उनके लिए

सुधा मूर्ति के साथ द कपिल शर्मा शो का एपिसोड वास्तव में प्रेरणा देने वाला था. यहां तक​कि अर्चना पूरन सिंह ने भी उनकी बातें सुनकर दर्शकों को कुछ सीख लेने की बात कही और इसे शो के अब तक के सर्वश्रेष्ठ एपिसोड में से एक बताया. आप भी पढ़ें सुधा मूर्ति ने आखिरकार ऐसा क्या कह दिया.

द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड में, कपिल ने मदर्स डे स्पेशल के लिए सुधा मूर्ति, गुनीत मोंगा और रवीना टंडन को आमंत्रित किया था. अनफिल्टर्ड बातचीत में, सुधा मूर्ति ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके सक्सेस के पीछे किनका हाथ है. सुधा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और पति को दिया. उन्होंने अपने जीवन के दो प्रमुख क्षण साझा किए.

सुधा मूर्ति हुई इमोशनल

सुधा मूर्ति ने कहा, “पिछले महीने मैं टेल्को पुणे गई थी, जिसे अब टाटा मोटर्स कहा जाता है. मैं वहां करीब 50 साल बाद गई. मैं कार डिविजन में गई और मैंने देखा कि 300 लड़कियां काम कर रही हैं और कारों को असेंबल कर रही हैं. इसे देखकर मैं इमोशनल हो गई.” ऐसा इसलिए है, क्योंकि मेरे पिता उन दिनों में जब हर कोई मुझे इंजीनियरिंग करने देने के फैसले के खिलाफ था, सभी से लड़े और मुझे अपने सपनों का पीछा करने दिया. ये पुरस्कार, मुझे जो सम्मान मिला है, वह सब उनके लिए है.

नारायण मूर्ति ने हर मोड़ पर किया सपोर्ट

सुधा ने आगे बताया, “जब मैंने पहली रैंक हासिल की, तो मुझे लगा कि लोगों को यह कहने देना चाहिए कि इंजीनियरिंग पुरुषों का काम है, मैं इसे उनसे बेहतर कर सकती हूं.” अपने विवाहित जीवन के बारे में बात करते हुए, सुधा ने साझा किया, “जब हमने इन्फोसिस शुरू किया, तो अगले 30 वर्षों तक हम छुट्टी पर नहीं गए, क्योंकि नारायण मूर्ति हमेशा काम करते थे. वह 200 से अधिक दिनों के लिए दौरा करते थे. मैंने कभी भी किसी से कुछ भी उम्मीद नहीं की थी.” मैंने दोनों बच्चों को पाला, जब हमारे बच्चे बाहर गए, तो नारायण को एहसास हुआ कि मैंने उनका कितना समर्थन किया. बाद में, उन्होंने मुझे अपना करियर जारी रखने के लिए कहा और वह हर मोड़ पर सपोर्ट किया.

Also Read: सुधा मूर्ति की ये बात सुनकर हक्का-बक्का रह गये कपिल शर्मा, बोले- आज कल हमारी प्रॉब्लम ही यही…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >