शाहरुख खान संग इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सुभाष घई की होती थी तू तू-मैं मैं, इस स्टार को बताया बुरा अभिनेता

Subhash Ghai: सुभाष घई बॉलीवुड के ऐसे फिल्म निर्माताओं में से एक है, जो बिना किसी फिल्टर के अपनी बातें रखते हैं. चैट शो द इनविंसिबल्स सीरीज सीजन 2 में जब अरबाज खान से पूछा गया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें कौन सा अभिनेता सबसे खराब लगता है, तो उन्होंने जैकी श्रॉफ का नाम लिया.

Subhash Ghai: अपने समय के सबसे प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं में गिने जाने वाले सुभाष घई ने ‘परदेस’, ‘राम लखन’, ‘हीरो’, ‘ताल’ और ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. अब सुभाष घई को अरबाज खान के चैट शो द इनविंसिबल्स सीरीज सीजन 2 में देखा गया. जहां उन्होंने फिल्मों, अनिल कपूर, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ जैसे सुपरस्टार के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की और कई सनसनीखेज खुलासे किए.

किस एक्टर को सुभाष घई ने कहा बुरा अभिनेता

टीजर में, सुभाष घई ने कहा, ”पांच किस्म के एक्टर होते हैं सर. एक होता है नॉन-एक्टर, और एक होता है बुरा अभिनेता. बुरे अभिनेता थे जैकी श्रॉफ. एक्टर हैं अनिल कपूर… जो ओवरकॉन्फिडेंट हैं वो हमेशा शत्रुघ्न सिन्हा हैं. शत्रुघ्न की सबसे बड़ा समस्या यह थी कि वह समय पर कभी नहीं पहुंचते थे.”

सुभाष और शत्रुघ्न ने किन-किन फिल्मों में किया है काम

सुभाष ने 1989 की फिल्म राम लखन में जैकी और अनिल के साथ काम किया ता. अनुभवी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ, फिल्म निर्माता ने कालीचरण (1976) और विश्वनाथ (1978) जैसी फिल्मों के लिए काम किया है.

इस फिल्म की शूटिंग के वक्त सुभाष और शाहरुख खान की होती थी तू-तू मैं-मैं

शाहरुख खान संग अपने रिश्तों पर बात करते हुए सुभाष ने कहा, “जैसे मैंने परदेस में शाहरुख के साथ काम किया, उनका और मेरा मन-मुताव चलता रहता था, तू-तू मैं-मैं चलती रहती थी… फिर कर्ज फिल्म के बाद मैंने सोचा कि अगर मुझे अच्छी फिल्म बनानी है, तो मैं आज के जमाने के एक्टर के साथ काम नहीं करूंगा. सुभाष घई की बेहतरीन फिल्मों में कालीचरण (1976), विश्वनाथ (1978), कर्ज (1980), हीरो (1983), विधाता (1982), मेरी जंग (1985), कर्मा (1986), राम लखन (1989), सौदागर (1991) शामिल हैं.

Also Read- किंग में शाहरुख खान से भिड़ेंगे अभिषेक बच्चन, जानिए उनके किरदार की पूरी कहानी

Also Read- पार्टी में बेहद छोटे ड्रेस में पहुंची आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, शाहरुख खान की लाडली दिखी इस खास शख्स के साथ

Also Read- शाहरुख खान संग तब्बू ने क्यों किसी फिल्म में नहीं किया काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >