69 की उम्र में एक्शन मोड में लौटे अनिल कपूर, ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज

Subedar Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है. 69 की उम्र में भी उनका एक्शन अवतार फैंस को हैरान कर रहा है. फिल्म 5 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. जानिए इस मूवी के बारे में…

Subedar Teaser Out: बॉलीवुड में उम्र सिर्फ एक नंबर है, ये बात अनिल कपूर बार-बार साबित करते रहे हैं. 69 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और एक्शन देखकर लोग दंग रह जाते हैं. अब एक बार फिर अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका टीजर आज रिलीज हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है.

दमदार अंदाज में अनिल कपूर

टीजर में अनिल कपूर पूरी तरह दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके हर डायलॉग में गुस्सा और तेवर साफ दिख रहा है. फिल्म के शुरुआती सीन से ही ये साफ हो जाता है कि उनका किरदार किसी भी दुश्मन को छोड़ने वाला नहीं है. फैंस ने अनिल कपूर का ऐसा रूप पहले शायद ही देखा हो.

5 मार्च से अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम

फिल्म ‘सूबेदार’ में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान, मोना सिंह, फैसल मलिक और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हालांकि, टीजर में पूरा फोकस सिर्फ अनिल कपूर पर ही रखा गया है. यह फिल्म 5 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी और फैंस अभी से इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

रिटायरमेंट के बाद फिर उठाया हथियार

फिल्म में अनिल कपूर ‘सूबेदार अर्जुन मौर्या’ का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी मिलिट्री सर्विस पूरी कर चुका है. लेकिन रिटायरमेंट के बाद उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि उसे फिर से हथियार उठाने पड़ते हैं. कहानी एक ऐसे सैनिक की है जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच संघर्ष करता है और जरूरत पड़ने पर देश के लिए फिर से खड़ा हो जाता है. फिल्म में अर्जुन मौर्या की एक बेटी भी है. 

यहां देखें सूबेदार का टीजर

फैंस के रिएक्शन

टीजर देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अनिल कपूर की तारीफ कर रहे हैं. एक्स यूजर ने इस मूवी को लेकर लिखा कि ड्यूटी, ऑनर, सोसाइटी का सच. एक इमोशनल और पावरफुल राइड आ रही है. 5 मार्च 2026 से सिर्फ प्राइम वीडियो पर. रेडी हो जाओ एक और इंटेंस परफॉर्मेंस के लिए.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? खूबसूरती में हीरोइन भी पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >