Stree 2: रन टाइम से लेकर प्लाट तक…. श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की इस अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी के बारे में ये सब जान लें

Stree 2: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. फिल्म 14 अगस्त की रात को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म के बारे में यह सब जान लें.

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. मेकर्स ने इनकी बेसब्री को बढ़ाने के लिए बैक-टू-बैक 2 सुपरहिट गाने भी रिलीज किए, जिसके बाद दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है.

स्त्री 2 साल 2018 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है. दोनों ही फिल्मों का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. स्त्री 2 पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे एक रात पहले रिलीज करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि अब फिल्म को रिलीज होने में बस एक दिन बचा है, तो ऐसे में आप फिल्म के कास्ट से लेकर प्लॉट के बारे में सब जान लें.

स्त्री 2 की स्टार कास्ट

स्त्री 2 के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में वरुण धवन, तमन्नाह भाटिया और अमर कौशिक कैमियो रोल करते दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे ने किया है.

Also Read: Stree 2: सरकटे का आतंक रोकने एक रात पहले आ रही है स्त्री 2, आज से एडवांस बुकिंग शुरू

Also Read: Stree 2: क्लैश के बाबजूद भी फिल्म की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन की कमाई 30 करोड़ पार करने की उम्मीद

स्त्री 2 का प्लॉट और रनटाइम

स्त्री 2 के प्लाट की बात करें तो फिल्म की कहानी उसी स्त्री के चंदेरी गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब सरकटे नाम के राक्षस के आतंक से जूझ रहा है. सरकटा गांव की लड़कियों को डराता है और उनके बाल काटकर अपने साथ ले जाता है. ऐसे में इस सरकटे का आतंक बढ़ने से रोकने के लिए विक्की (राजकुमार राव) और उसकी पल्टन प्लान बनाते है. फिल्म के रनटाइम की बात करें तो इस 149 मिनट 29 सेकेंड्स (2 घंटे 29 मिनट्स 29 सेकेंड्स) के इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में आप डरते-डरते हंसेंगे भी.

स्त्री 2 का रिलीज डेट

स्त्री 2 पहले 15 अगस्त को सिनेमघरों में दस्तक देने वाली थी. जिसके बाद फिल्म का क्लैश 4 बड़ी फिल्मों से होने वाला था. जिसमें अक्षय कुमार की खेल खेल में, जॉन अब्राहम की वेदा, थंगालन और संजय दत्त की डबल आईस्मार्ट शामिल थी. लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को एक रात पहले यानि 14 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया है. साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी सारे रिकार्ड्स तोड़ रही है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >