Stree 2 के डायरेक्टर ने शूटिंग शुरू करने से पहले पकंज त्रिपाठी के सामने रखी थी ये शर्त, जानें क्या

Stree 2: स्त्री 2 की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. मोस्ट अवेटेड फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. अब पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि मूवी की शूटिंग शुरू करने से पहले निर्देशक अमर कौशिक ने उनके सामने एक शर्त रखी थी.

Stree 2: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म स्त्री 2 की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसमें दर्शकों को डबल एंटरटेनमेंट के साथ सरकटे भूत की कहानी देखने को मिलेगी. जहां पहले पार्ट में चंदेरी गांव के लोग स्त्री के प्रकोप से परेशान थे, वहीं इस बार मामला अलग है. हाल ही में मूवी का दो गाना रिलीज किया गया था, जो सुपरहिट रहा. एक सॉन्ग में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग और लुक ने काफी वाहवाही बटोरी. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि स्त्री 2 की शूटिंग से पहले डायरेक्टर अमर कौशिक ने उनके सामने एक शर्त रखी थी.

स्त्री 2 की शूटिंग से पहले अमर कौशिक ने पंकज त्रिपाठी के सामने क्या रखी थी शर्त

निर्देशक अमर कौशिक, जो अपनी पैनी नजर और बारीकियों पर ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने स्त्री 2 की शूटिंग से पहले पंकज त्रिपाठी के स्ट्रेस को पहचाना. उन्होंने एक्टर को शूट से पहले कुछ दिनों के लिए छुट्टियों पर जाने की सलाह दी. दरअसल स्त्री 2 से पहले पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में काम किया था और कुछ दिनों का ब्रेक उन्हें एक कैरेक्टर से बाहर निकलने के बाद दूसरे कैरेक्टर को अच्छे से निभाने में मदद करेगा.

पंकज त्रिपाठी ने स्त्री 2 के लिए कैसे खुद को किया तैयार

अमर कौशिक का निर्णय सिर्फ पंकज को ब्रेक देना नहीं था, बल्कि स्त्री 2 के कॉमेडी कैरेक्टर के लिए उन्हें तैयार करना था. पंकज ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैंने ‘मैं अटल हूं’ पूरी कर ली. अगले दिन मैं स्त्री 2 के सेट पर था. हालांकि, मेरी शूटिंग के पहले दिन, अमर कौशिक मेरे पास आए और मेरे कान में फुसफुसाए, अटल जी लग रहे हैं. मैंने उनसे कहा कि अब मैं क्या करूं. मैंने कल रात ही दिल्ली में फिल्म पूरी की थी, इसलिए उन्होंने मुझे एक दिन की छुट्टी दी और मुझे स्त्री देखने और आराम करने के लिए कहा.”

स्त्री 2 में दर्शकों को क्या खास देखने को मिलेगा

स्त्री 2 का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था, ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के रुद्र भैया की ओर से चंदेरी के लोगों को नए खतरे ‘सरकटा राक्षस’ से परिचित कराने से होती है. गांव वालों को इस आतंक से बचाने के लिए श्रद्धा कपूर आती हैं. चंदेरी के लोग इस बार स्त्री से प्रार्थना करते हैं, “हे स्त्री रक्षा करना”, न कि “ओ स्त्री कल आना”. इस मूवी में इस बार डबल एंटरटेनमेंट के साथ अनलिमिटेड हंसी मिलेगा.

स्त्री 2 कब होगी रिलीज

श्रद्धा कपूर की स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सभी एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी का मजा लेना चाहते हैं. स्त्री 2018 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक थी, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म का अंत बहुत ही अजीब था, क्योंकि श्रद्धा के किरदार को बुरी आत्मा की चोटी को पकड़कर उसे अपनी चोटी में मिलाते हुए देखा गया था.

Also Read- मैरून साड़ी, नाक में नथ पहने श्रद्धा कपूर ने गिराई हुस्न की बिजलियां… खूबसूरती पर दिल हार बैठेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >