अंबानी की गणपति पार्टी में छुपते-छुपाते क्यों पहुंचे शाहरुख खान? पैपराजी से नजरें चुराने की तस्वीरें वायरल

अंबानी परिवार के भव्य गणपति उत्सव में जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा, वहीं शाहरुख खान ने अपनी 'सीक्रेट एंट्री' से महफिल लूट ली. पैपराजी से बचते हुए किंग खान का यह गुपचुप अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

Shah Rukh Khan at Ambani Ganpati Celebration 2026: मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी के मौके पर सितारों का जमावड़ा लगा. इस खास उत्सव में बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे नजर आए, लेकिन शाहरुख खान की मौजूदगी ने खास ध्यान खींचा. खास बात यह रही कि अभिनेता बाकी सितारों की तरह पैपराजी के सामने पोज देते हुए नहीं दिखे. वह चुपचाप अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल हुए.

पैपराजी से बचते नजर आए शाहरुख खान

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शाहरुख खान की मौजूदगी की जानकारी सामने आने के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई. एक्टर एंटीलिया पहुंचे, लेकिन बाहर मौजूद पैपराजी से बचते हुए अंदर चले गए. यही वजह रही कि इस बार उनकी तस्वीरें दूसरे सितारों की तुलना में कम देखने को मिलीं.

शाहरुख खान अक्सर बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स में अपने खास अंदाज और पैपराजी के साथ पोज देने की वजह से भी सुर्खियां बटोरते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने कैमरों से दूरी बनाए रखी और सीधे अंबानी परिवार के साथ उत्सव में शामिल हुए.

शाहरुख खान और अंबानी परिवार की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. अभिनेता लंबे समय से अंबानी परिवार के कई निजी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं. ऐसे में गणपति उत्सव में उनकी मौजूदगी भी इसी खास रिश्ते की एक और झलक के तौर पर देखी गई.

यह  भी पढ़ें: शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में होने वाला है ऐसा बदलाव, देखकर रह जाएंगे हैरान, जुड़ेंगी नई मंजिलें, करोड़ों में होगा काम

सलमान से लेकर विक्की-कटरीना तक पहुंचे सितारे

एंटीलिया में आयोजित इस भव्य गणपति समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. सलमान खान के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बच्चों के साथ, विक्की कौशल और कटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत कई कलाकार पहुंचे.

">

इसके अलावा रणवीर सिंह, रेखा, माधुरी दीक्षित, काजोल, अनिल कपूर, संजय दत्त, करण जौहर, जाह्नवी कपूर और अन्य कई सितारों ने भी समारोह में हिस्सा लिया. क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह समेत कई हस्तियां भी यहां पहुंचीं.

इंस्टाग्राम यूजर ने कहा - वह कभी इनविटेशन मना नहीं करते 

किंग खान की सीक्रेट एंट्री पपराजी के सामने नहीं चलीं और वह कैमरे में कैद हो ही गए.उनके इस अंदाज को देखकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने  कहा, "वह कभी इनविटेशन मना नहीं करते." 

फैंस ने कहा, इनविटेशन नहीं मना कर पाते, फोटो इंस्टाग्राम

गणपति उत्सव में दिखी बॉलीवुड की रौनक

अंबानी परिवार का गणपति उत्सव हर साल बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी को लेकर चर्चा में रहता है. इस बार भी एंटीलिया में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक साथ नजर आए. सितारों ने ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचकर उत्सव की रौनक बढ़ाई.

यह  भी पढ़ें: 'धुरंधर' देखकर शाहरुख खान भी हुए फिदा, रणवीर सिंह की फिल्म के दोनों पार्ट्स पर SRK ने दे दिया ऐसा रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >