Srikanth Movie Review: आयशा खान ने राजकुमार राव की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- आपने जो जादू बनाया…

Srikanth Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत आज थियेटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिसपांस मिला है. अब आयशा खान ने मूवी की सफलता पर बात की है. साथ ही राजकुमार की तारीफ में कई बातें भी की.

Srikanth Movie Review: राजकुमार राव और अलाया एफ स्टारर फिल्म श्रीकांत, आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में राजकुमार बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की वास्तविक जीवन की कहानी लाते नजर आ रहे हैं. तुषार हीरानंदानी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में ज्योतिका और शरद केलकर भी हैं. मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी अच्छा रिव्यू मिला है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों में से एक यूजर ने कहा, ”श्रीकांत बोला की यह बायोपिक #12वीं फेल की तरह क्लासिक है… यह कई लोगों के लिए प्रेरणा है.” अब बिग बॉस 17 स्टार आयशा सिंह भी राजकुमार राव की फिल्म की कायल हो गई हैं.


आयशा खान ने राजकुमार राव की फिल्म की तारीफ में कही ये बात
आयशा खान बिग बॉस 17 में नजर आई थी. उनके लुक्स और मासूमियत को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर, फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें राजकुमार राव के अभिनय की सराहना करते हुए उन्होंने लिखा, “अभिनेता, राजकुमार सर (लाल दिल वाला इमोजी)… क्या फिल्म है! यह पूरी तरह से पसंद आई, @tusharहिरानंदानी सर, आपने जो जादू बनाया है, उसे दुनिया देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती. आज @sharadkerkar सर @tseries.official के साथ मेरा फैन मोमेंट था.”

Read Also- Srikanth Movie Review: जिंदगी के संघर्षों से भागने की नहीं लड़ने की है प्रेरणादायी कहानी श्रीकान्त

Read Also- Srikanth: राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Read Also- क्या राजकुमार राव ने करवायी है प्लास्टिक सर्जरी, एक्टर बोले- पहले से कॉन्फिडेंट फील कर रहा हूं…


श्रीकांत फिल्म के बारे में
तुषार हीरानंदानी की ओर से निर्देशित, श्रीकांत फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि अभिनेता को कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए सराहना मिली है, लेकिन यह पहली बार होगा कि वह एक दृष्टिबाधित व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे. जीवनी नाटक में अलाया एफ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि ज्योतिका एक शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं. अन्य कलाकारों की बात करें तो गुल्लक फेम जमील खान फिल्म में पूर्व भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका में हैं, जबकि शरद केलकर राजकुमार राव अभिनीत फिल्म में एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.


आयशा खान के बारे में
आयशा खान ने बिग बॉस 17 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और मुनव्वर फारुकी के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी. उन्होंने शो में उनके साथ रिलेशनशिप में होने का दावा किया और उन पर गंभीर आरोप लगाए. हाल ही में, उनका म्यूजिक वीडियो खाली बोतल में रिलीज हुआ था. वीडियो में उनके अपोजिट अभिषेक कुमार नजर आ रहे हैं.

Read Also- Stree 2 को लेकर राजकुमार राव ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- ‘स्त्री’ का दूसरा भाग भी उसी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >