Srikanth Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल या फिर पास हुई श्रीकांत, यहां जानें चौथे दिन का कलेक्शन

Srikanth Box Office Collection Day 4: तुषार हीरानंदानी की ओर से निर्देशित, श्रीकांत अपने पहले सोमवार को थोड़ी सुस्त रही. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन मात्र 1.5 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 13.45 करोड़ हो गया. बता दें कि श्रीकांत का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने किया है.

Srikanth Box Office Collection Day 4: डायरेक्टर तुषार हसनंदानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म श्रीकांत 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. राजकुमार राव, ज्योतिका और अलाया एफ अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. विक्रांत मैसी की सुपरहिट फिल्म 12वीं फेल के मुकाबले श्रीकांत का कलेक्शन बेहतर रहा है. दोनों ही फिल्में बायोपिक हैं और दोनों की कहानियां प्रेरणादायक हैं. जहां एक तरफ 12वीं फेल ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरी तरफ श्रीकांत ने 2.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग हासिल की है. आइये जानते हैं चौथे दिन इसने कितना कमाया.


श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत ने पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 4.2 करोड़ और तीसरे दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इसने अपने चौथे दिन भारत में 1.75 करोड़ की कमाई की. अब तक श्रीकांत का टोटल कलेक्शन 13.45 करोड़ रुपये है. सोमवार को श्रीकांत की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 11.57% रही.

Also Read-Srikanth Box Office Collection Day 3: वीकेंड में राजकुमार राव की फिल्म ने मचाया गदर, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

Also Read-Srikanth Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, जानें ओपनिंग डे की कमाई

Also Read-Srikanth Movie Review: आयशा खान ने राजकुमार राव की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- आपने जो जादू बनाया…


श्रीकांत के बारे में
फिल्म में राजकुमार राव बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की भूमिका निभा रहे हैं. जिन्होंने दृष्टिबाधित होने के बावजूद अपने सपनों को पूरा किया और अंततः बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की. फिल्म में राजकुमार के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. दर्शकों को मूवी पसंद आ रही है और वो इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं.

इस भूमिका के लिए राजकुमार ने कैसे की तैयारी
हाल ही में एएनआई से बात करते हुए राजकुमार ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए कैसे तैयारी की. उन्होंने कहा था, “इस फिल्म के लिए तैयारी की जरूरत थी, क्योंकि मैंने पहले कभी दृष्टिबाधित भूमिका नहीं निभाई थी. इसलिए, यह सब तब शुरू हुआ जब मैंने ब्लाइंड स्कूल जाना शुरू किया. मैंने बहुत से ऐसे लोगों के साथ काम करना शुरू किया, जो सिर्फ मन की आंखों से सबकुछ को देखते हैं. मैं उनके साथ घंटों तक बैठा और उनसे बात की. मैंने उनकी धारणा को समझने के लिए और दुनिया के बारे में वे क्या महसूस करते हैं और परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं, उन वीडियो को कई बार देखा.”

Also Read- Srikanth Movie Review: जिंदगी के संघर्षों से भागने की नहीं लड़ने की है प्रेरणादायी कहानी श्रीकान्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >