Srikanth: अक्षय कुमार ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक्टिंग क्लासेस देना शुरू…

Srikanth: राजकुमार राव की श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. फिल्म की हर जगह तारीफ हो रही है. अब अक्षय कुमार ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि बता दें कि एक्टर ने फिल्म में दृष्टिबाधित बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की भूमिका निभाई है.

Srikanth: राजकुमार राव इन-दिनों सातवें आसमान पर हैं. उनकी फिल्म श्रीकांत बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही विक्रांत मैसी की 12वीं फेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अबतक फिल्म ने 8 दिनों में 19.20 करोड़ की कमाई कर ली है. इन-दिनों एक्टर अपनी फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं. कई सेलिब्रिटीज ने उनकी तारीफ की है और इस ट्रेंड में शामिल होने वाले नए नाम अक्षय हैं. उन्होंने फिल्म की तारीफ की और राजकुमार राव से कहा कि उन्हें एक्टिंग क्लासेज देनी शुरू कर देनी चाहिए.


अक्षय कुमार ने श्रीकांत की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “कुछ भी असंभव नहीं है. #श्रीकांत जरूर देखें! पिक्चर देख के मजा आ गया. राजकुमार राव, भाई अब तो एक्टिंग क्लास शुरू कर दें. आप बेहद शानदार हैं,” अक्षय की तारीफ में राजकुमार ने कहा, “मेरे सबसे प्यारे अक्षय सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपसे ही सीखते हैं सर. आप सर्वश्रेष्ठ हैं.” फिल्म में राजकुमार राव ने अपनी अभिनय क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Also Read-Srikanth Box Office Collection Day 3: वीकेंड में राजकुमार राव की फिल्म ने मचाया गदर, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

Also Read-Srikanth Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, जानें ओपनिंग डे की कमाई

Also Read-Srikanth Movie Review: आयशा खान ने राजकुमार राव की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- आपने जो जादू बनाया…


श्रीकांत फिल्म के बारे में
बता दें कि राजकुमार राव ने फिल्म में दृष्टिबाधित बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की भूमिका निभाई है. जब से फिल्म रिलीज हुई है, लोग काफी तारीफ कर रहे हैं कि कैसे एक्टर ने बोल्ला के तौर-तरीकों को अपनाया. वास्तव में, कई फैंस और क्रिटिक्स ने कहा कि उनके लिए रील को वास्तविक से अलग करना मुश्किल था. कई लोग इस बारे में भी बात कर रहे हैं कि बायोपिक में उनका प्रदर्शन उन्हें एक और राष्ट्रीय पुरस्कार कैसे दिलाएगा.


श्रीकांत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
श्रीकांत तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित एक हिंदी बायोपिक है, जिसमें राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1.45 करोड़ रुपये कमाए. वहीं आठवें दिन इसने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 19.20 करोड़ हो गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिलहाल अरशद वारसी के साथ जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग कर रहे हैं.

Also Read- Srikanth Movie Review: जिंदगी के संघर्षों से भागने की नहीं लड़ने की है प्रेरणादायी कहानी श्रीकान्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >