Spiderman Brand New Day Movie Review :परफेक्ट ना सही लेकिन पैसा वसूल इस फिल्म में शानदार हैं टॉम हॉलैंड

टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. मार्वल यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित यह फिल्म उम्मीदों पर पर कितना खरी उत्तरी है. इसके लिए पहले रिव्यु पढ़े

फिल्म -स्पाइडर मैन द ब्रांड न्यू डे

निर्देशक -डेस्टिन डैनियल क्रेटन

निर्माता - कोलंबिया और मार्वल

कलाकार-टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, ट्रैमेल टिलमैन, मार्क रफालो और अन्य

प्लेटफार्म -सिनेमाघर

रेटिंग - तीन

ये है कहानी

spiderman brand new day movie review :साल 2021 में आयी 'स्पाइडरमैन नो वे होम' के इमोशनल एन्ड की वजह से आखिरकार सब पीटर पार्कर को भूल गए हैं. नयी कहानी वहीँ से शुरू होती है. जहाँ पिछली खत्म होती है. पीटर को सिर्फ अवेंजर्स ही नहीं उसका बेस्ट फ्रेंड नेड (जैकब )और गर्लफ्रेंड एमजे (जेन्डया ) भी भूल चुके हैं. पीटर (टॉम हॉलैंड) अकेला है लेकिन अब भी वह स्पाइडर-मैन बनकर न्यूयॉर्क की रक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा है..इसी के तहत एक रहस्यमयी ताकत 'डैमेज कंट्रोल ब्यूरो' पर हमला करती है. यह एक ऐसी शक्ति है. जो किसी के ना सिर्फ दिमाग को पढ़ सकती है बल्कि अपनी टेलीपैथी के पावर से उसे पूरी तरह से कण्ट्रोल भी कर सकती है. कौन है यह रहस्यमयी शक्ति. उसका निशाना डैमेज कण्ट्रोल ब्यूरो क्यों है. उसका मकसद क्या है.क्या स्पाइडरमैन इस ताकतवर खतरे को रोक पाएगा और साथ ही न्यूयॉर्क और उन लोगों की रक्षा भी कर पाएगा जिनकी उसे परवाह है?

एक्शन के साथ इमोशन और ह्यूमर पर भी फोकस

निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने फिल्म का ट्रीटमेंट एक्शन ,इमोशन और ह्यूमर के साथ किया है.इस फिल्म के एक्शन और इमोशन का भाव फिल्म पर हावी नहीं होता है क्योंकि बीच बीच में ह्यूमर लगातार आता रहता है.वो कहते हैं ना मार्वल की फिल्में ट्रैजिक से ट्रैजिक सिचुएशन में अपना ह्यूमर ढूंढ लेती हैं.इस फिल्म में भी आपको ये बात देखने को मिलेगी.फिल्म के इमोशन की बात करें तो यह मार्वल यूनिवर्स की फिल्म एक बार फिर असल जिंदगी के करीब रही है.पीटर के किरदार के जरिये अकेलेपन,दुःख और अपनों से मिलने वाले सच्चे सुकून के महत्व को बताती है.स्पाइडर सीरीज की यह फिल्म भी इस सन्देश को दोहराती है कि बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है.हालात कुछ भी हो आपके स्पेशल पावर इंसानियत की मदद के लिए हो.

तकनीकी रूप से फिल्म बेहद शानदार

फिल्म का वीएफएक्स एक बार फिर उम्मीदों पर खरा उतरता है.फिल्म का एक्शन भी शानदार है.जिस पर जितनी चर्चा हो कम है. हल्क के साथ स्पाइडर-मैन की इंटरवल के बाद जबरदस्त टक्कर हो या 'द हैंड' के खिलाफ स्टाइलिश लड़ाई. सभी दृश्यों को बहुत ही शानदार ढंग से कोरियोग्राफ़ और बड़े पैमाने पर फ़िल्माया गया है. तकनीकी पहलू में सिनेमेटोग्राफी फिल्म की जान है. जिस तरह से वह धरती और आकाश में घूम रहा है.यह दर्शकों को हर फ्रेम से जोड़ देता है.

क्रॉसओवर ने जोड़ा हल्क से कनेक्शन

मार्वल की फिल्म हो और क्रॉसओवर ना हो ये भला कैसे हो सकता है. पिछली बार मामला नॉस्टेल्जिया से भरपूर था तो इस बार भी कई पॉपुलर और परिचित नाम क्रॉसओवर के जरिये फिल्म से जुड़ गए हैं. मार्वल यूनिवर्स से द पनिशर,ब्लैक विंडो और द हल्क ने इस बार अपनी मौजूदगी दर्शायी है. हल्क मार्वल यूनिवर्स के लोकप्रिय किरदारों में से है इसलिए परदे पर देखना हमेशा कम ही लगता है.इस बार भी यही लगा कि हल्क के किरदार को थोड़ा और फोकस के साथ दिखाने की जरूरत थी.

कुछ खामियां भी हैं

फिल्म से जुड़ी खामियों की बात करें तो इसका स्क्रीनप्ले कमजोर रह गया है.एक्शन दृश्य आपको चौंकाते हैं लेकिन फिल्म की कहानी कहीं भी आपको चौंकाती है. मामला प्रेडिक्टेबल रह गया है.इसके साथ ही पिछली फिल्म की तरह इस बार का क्लाइमेक्स उतना दमदार नहीं बन पाया है. जेंडया को कम स्क्रीन स्पेस मिला है.यह बात भी अखरती है

दिल जीत ले जाते हैं टॉम हॉलैंड

टॉम हॉलैंड एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं. इस बार वह वयस्क हो गए हैं लेकिन परदे पर वह लार्जर देन लाइफ सुपरहीरो से ज्यादा एक वल्नरेबल इंसान के तौर पर ही दिखें हैं. किरदार से जुड़े जिम्मेदारी और जद्दोजहद को जिस तरह से उन्होंने जिया है. वह इसको पुख्ता करता है कि टॉम को एक अच्छे स्पाइडरमैन के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा। सैडी सिंक की छोटी लेकिन अहम भूमिका है और उन्होंने उसमें ज़बरदस्त काम भी किया है। मार्क रफ़ालो हल्क के दमदार अंदाज़ में एक बार फिर चमके हैं.जेन्डया सीमित स्क्रीन स्पेस में अपना किरदार बखूबी निभा गयी हैं.जॉन बेन्थल और माइकल मैंडो ने भी बढ़िया काम किया है. बाकी सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपने अपने किरदारों के साथ पूरी तरह से न्याय किया है.

परफेक्ट ना सही एंगेजिंग और एंटरटेनिंग भरपूर

आखिर में स्पाइडरमैन की क़िस्त की यह फिल्म भले ही परफेक्ट नहीं हो लेकिन एंगेजिंग और एंटरटेनिंग जरूर है. रोमांचक एक्शन,दिल छू लेने वाला इमोशन और टॉम हॉलैंड की शानदार एक्टिंग इस फिल्म को एक बार देखनी तो जरूर बना जाती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Urmila Kori

I am an entertainment lifestyle journalist working for Prabhat Khabar for the last 14 years. Covering from live events to film press shows to taking interviews of celebrities and many more has been my forte. I am also doing a lot of feature-based stories on the industry on the basis of expert opinions from the insiders of the industry.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >