South Theatre Releases This Week: इस हफ्ते साउथ सिनेमा का पूरा मास एंटरटेनमेंट पैक थिएटर में उतरने वाला है. 23 और 24 जुलाई को एक नहीं, बल्कि कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी. सबसे ज्यादा चर्चा थलपति विजय की 'जन नायकन' की है, जिसे उनके करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. इसके अलावा रोमांस, एक्शन, हॉरर और फैमिली ड्रामा का भी फुल डोज मिलने वाला है. तो अगर वीकेंड पर थिएटर जाने का प्लान है, पहले देख लीजिए रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट.
Jana Nayagan - 23 जुलाई
इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा 'जन नायकन' की है. यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें थलपति विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक छोटी बच्ची की जिंदगी बदलने के लिए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियमणि भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है.
Maharaja Hostel - 23 जुलाई
अगर आपको हॉरर और कॉमेडी का मिक्सचर पसंद है, तो 'महाराजा हॉस्टल' आपके लिए है. यह मलयालम फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी. कहानी तीन इंजीनियरिंग छात्रों की है, जो पैसे बचाने के लिए एक पुराने हॉस्टल में रहने आते हैं. लेकिन वहां उन्हें अजीब और डरावनी घटनाओं का सामना करना पड़ता है. धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि हॉस्टल में एक बड़ा राज छिपा है.
Chennai Love Story - 24 जुलाई
'चेन्नई लव स्टोरी' दो युवा प्रोफेशनल्स की कहानी है, जो चेन्नई में नौकरी करते हुए एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. फिल्म में पहली मोहब्बत, रिश्तों की उलझनें और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को बेहद आसान तरीके से दिखाया गया है.
Karavali - 24 जुलाई
कन्नड़ फिल्म 'करावली' की कहानी करीब 30 साल तक फैली हुई है और इसमें कंबाला रेसिंग की दुनिया दिखाई गई है. परिवारों की दुश्मनी, बदला और सत्ता की लड़ाई इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है.
Chandrappann - 24 जुलाई
तेलुगु फिल्म 'चंद्रप्पन' एक ऐसे युवक की कहानी है, जिसकी जिंदगी विश्वासघात और अन्याय से बदल जाती है. इसके बाद वह कमजोर लोगों की मदद करने और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला करता है.
Kaagitham Padavalu - 24 जुलाई
अगर आपको इमोशनल लव स्टोरी पसंद है, तो 'कागीथम पदावलु' देख सकते हैं. इसकी कहानी राम और गोदावरी की है, जो समय और दूरी की वजह से अलग हो जाते हैं, लेकिन उनका प्यार कभी खत्म नहीं होता.
Shreemati Sindoora - 24 जुलाई
कन्नड़ फिल्म 'श्रीमती सिंदूरा' की कहानी में इंदु और भरत की शादी के बाद शुरू होने वाले रिश्ते और उनके सामने आने वाली मुश्किलों को दिखाया गया है. यह कहानी प्यार, भरोसे और रिश्तों की मजबूती पर आधारित है.
Karimani Malika Neenalla - 24 जुलाई
'करिमानी मलिका नीनल्ला' एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है. फिल्म में एक युवक अपनी प्रेमिका मल्ली के लिए हर मुश्किल का सामना करता है. लेकिन जब उसकी जिंदगी में एक और शख्स आता है, तो उसके रिश्ते की असली परीक्षा शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये नई रिलीज
