South OTT Releases: ‘बागी 4’ छोड़िये, अब घर बैठे देखिये साउथ की दमदार फिल्में-सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट

South OTT Releases: इस हफ्ते साउथ की ‘कुली’, ‘सु फ्रॉम सो’, ‘रैम्बो इन लव’, ‘बकासुर रेस्टोरेंट’ और ‘मीशा’ जैसी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट और डेट्स.

South OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की कई शानदार फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने जा रही हैं. इनमें एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, हॉरर-कॉमेडी और पौराणिक ड्रामा का तड़का है. अगर आप साउथ कंटेंट के फैन हैं तो इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. आइए जानते हैं कौन-सी फिल्में और सीरीज कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी.

कुली – 11 सितंबर (प्राइम वीडियो)

सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर ‘कुली’ थिएटर रिलीज के एक महीने से पहले ही ओटीटी पर आ रही है. लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म बदले और एक्शन की कहानी है. इसमें श्रुति हासन का इमोशनल टच, साथ ही पूजा हेगड़े और आमिर खान के स्पेशल कैमियो भी हैं.

सु फ्रॉम सो – 9 सितंबर (जियो हॉटस्टार)

एक अनोखी कन्नड़ हॉरर-कॉमेडी, जो एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे गांव वाले भूतिया समझ बैठते हैं. रोमांस और सुपरनेचुरल सिचुएशंस से भरी इस फिल्म में हंसी और डर दोनों का मजा मिलेगा.

रैम्बो इन लव – 12 सितंबर (जियो हॉटस्टार)

तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी सीरीज, जिसमें एक स्ट्रगलिंग एंटरप्रेन्योर की जिंदगी तब बदलती है जब उसे एक अप्रत्याशित रोमांस मिलता है. अजित रेड्डी के निर्देशन में बनी यह सीरीज दिल और हंसी का बेहतरीन कॉम्बो है.

बकासुर रेस्टोरेंट – 12 सितंबर (सन एनएक्सटी)

तेलुगु हॉरर-कॉमेडी, जिसमें एक शख्स की अधूरी ख्वाहिशें और एक अलौकिक शक्ति की दास्तां दिखाई गई है. विवेक दंडू, शाइनिंग फणी, हर्ष चेमुडु और कृष्ण भगवान इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं.

मीशा – 12 सितंबर (सन एनएक्सटी)

एम्सी जोसेफ की ओर से निर्देशित यह मलयालम सस्पेंस ड्रामा जंगल में घटने वाली घटनाओं की कहानी है. शाइन टॉम चाको और जियो बेबी की दमदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म दोस्ती, गिल्ट और सर्वाइवल की अनोखी दास्तान है.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Record: ऋतिक-एनटीआर की फिल्म ने रचा नया इतिहास, अजय देवगन की दूसरी सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर को दी शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >