South OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा मौत का तांडव, स्ट्रीम होगी ये मजेदार साउथ फिल्में-सीरीज

South OTT Releases: छोरी 2 से भी खतरनाक फिल्म 'यमकाथाघी' से लेकर स्पोर्ट्स ड्रामा 'डेविड' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा साउथ की इन धांसू फिल्मों का राज. आइए पूरी लिस्ट बताते हैं.

South OTT Releases: कोर्टरूम ड्रामा ‘कोर्ट स्टेट वर्सेज ए नोबॉडी’ से लेकर फैमिली एंटरटेनर ‘पेरुसु’ देखने के बाद अगर आप नई साउथ के कंटेंट्स देखने के लिए बेकरार हैं, तो आज हम आपको इस हफ्ते आने वाली एक से बढ़कर फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट देंगे. इनमें नुसरत भरुचा की ‘छोरी 2’ से भी खौफनाक फिल्म ‘यामाकाथाघी’ और स्पोर्ट्स ड्रामा ‘डेविड’ शामिल है.

Yamakaathaghi (Aha Tamil)

यामाकाथाघी एक ऐसी लड़की की आत्मा के बारे में है, जो एक ग्रामीण शवदाह गृह (Funeral Home) पर मंडराती है. वह उस जगह को छोड़ने के लिए बिलकुल तैयार नहीं है. फिल्म की कहानी इस लड़की की रहस्यमय मौत के बाद एक सुपरनैचुरल जांच पर केंद्रित है. 14 अप्रैल यानी आज स्ट्रीम होने वाली इस तमिल फिल्म में प्रदीप दुरैराज, हरिता, गीत कयिलासम, रूपा कोडुवायूर, नरेंद्र प्रसाद, राजू राजप्पन और सुभाष रामास्वामी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Gentlewoman (Tentkotta)

गेंटलवुमन भी आज, 14 अप्रैल को रिलीज होगी. इस तमिल फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है, जिससे उसके एक क्लाइंट के साथ के अफेयर का खुलासा होता है. इस मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उस आदमी की पत्नी और दूसरी महिला के बीच तनाव पैदा होने लगता है. फिल्म में लिजोमॉल जोस, लॉस्लिया मारियानेसन और हारि कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Daveed (Zee5)

18 अप्रैल को जी5 पर आने वाली ‘डेविड’ एक मलयालम फिल्म है. इसकी कहानी एक मध्यम आयु के बाउंसर पर केंद्रित है, जिसे एक तुर्की मुक्केबाज के साथ एक महत्वपूर्ण मुकाबला करना है. यह उसे व्यक्तिगत मुक्ति और दृढ़ता की यात्रा पर ले जाता है. फिल्म में एंटनी वर्गीज, मो इस्माइल, लिजोमोल जोस, अन्ना राजन, विजयाराघवन और सैयजु कुरुप मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़े: Jaat की बंपर सफलता के बाद दूसरी फिल्में करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बड़े-बड़े किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >