South Movies On OTT: साउथ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने खूब मचाया धमाल, आज ही ओटीटी पर करें इन्हें एंजॉय

1 / 1
South Movies On OTT: साउथ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने खूब मचाया धमाल, आज ही ओटीटी पर करें इन्हें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

South Movies On OTT: साउथ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने खूब मचाया धमाल, आज ही ओटीटी पर करें इन्हें एंजॉय

South Movies On OTT: साउथ की ऐसी कई फिल्में है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. इन फिल्मों का क्रेज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला था. अब इन मूवीज को आप ओटीटी पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

South Movies On OTT: फिल्म कांतारा ने अपने रिलीज के वक्त काफी धूम मचा दिया था. फिल्म की कहानी कनार्टक के तटीय मेंगलोर इलाके की है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में है. एक्टिंग के अलावा शेट्टी ने फिल्म का लेखन और निर्देशन भी किया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

तमिल फिल्म पोन्नियिन 2 में ऐश्वर्या राय, चियान विक्रम, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में हैं. पोन्नियिन सेल्वन-2 की कहानी पहली फिल्म के इवेंट्स के बाद से शुरू होती है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

वरिसू फैमली-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्शन भी भरपूर है. वामशी पेडिपल्ली ने इसका निर्देशन किया है. फिल्म में विजय, आर. सरथकुमार , श्रीकांत, प्रभु, प्रकाश राज, रश्मिका मंदाना लीड रोल में है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर फैंस को काफी पसंद आई थी. यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म है. इसमें रजनीकांत एक पिता के रोल में दिखे थे. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आर आर आर की कहानी 1920 के दशक की है. फिल्म में एन. टी. रामा राव जूनियर, राम चरण के साथ-साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

फिल्म विक्रम की कहानी पुलिस और ड्रग सिंडिकेट पर आधारित है. इस फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल लीड रोल में है. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते है.

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ जिसे लोग आज तक नहीं भूल पाए है. इस फिल्म में देवरकोंडा के साथ शालिनी पांडे भी नजर आई है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

फिल्म केजीएफ की कहानी रियल लाइफ की घटनाओं पर बेस्ड है. फिल्म में यश और श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

फिल्म थुनिवु को 2023 में तमिल भाषा में रिलीज किया गया था. यह एक एक्शन डकैती फिल्म है, जिसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और बोनी कपूर द्वारा निर्मित है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिल्म ‘2018: एवरीवन इज ए हीरो’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म के रूप में इतिहास रचा था. फिल्म में टोविनो थॉमस लीड रोल में नजर आ रहे है. इसे आप सोनी लीव पर देख सकते है.

रिपोर्ट- श्रेष्ठा श्रेया

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 2’ कब आएगी? सामने आया नया अपडेट, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >