15 अगस्त को रिलीज होंगी साउथ की ये 6 बड़ी धांसू फिल्में, बॉलीवुड से होगा जबरदस्त क्लैश, आप कौन सी मूवी देखेंगे

इस बार 15 अगस्त को साउथ की 6 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है, जिसमें रवि तेजा की मूवी से लेकर चियान विक्रम की फिल्म शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिलेगा.

South films releasing on 15 August: 15 अगस्त को बॉलीवुड में तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्सुक है. राजकुमार राव की स्त्री 2. अक्षय कुमार की खेल- खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है. वहीं, साउथ की 6 मूवीज रिलीज हो रही है, जो अगस्त के महीने में चार-चांद लगाने वाले हैं. आपको उन मूवीज के नाम बताते हैं.

रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन किस दिन हो रही रिलीज?

रवि तेजा की मिस्टर बच्चन 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. ये मूवी हरीश शंकर द्वारा निर्देशित है. ये एक क्राइम एक्शन मूवी है, जिसमें जगपति बाबू, सचिन खेडकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

तंगलान 15 अगस्त को कितने भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही?

तंगलान यह कोलार गोल्ड फील्ड्स की सच्ची कहानी पर बेस्ड है. मूवी में चियान विक्रम और मालविका मोहनन है. ये 15 अगस्त को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

डबल आईस्मार्ट में क्या संजय दत्त बनेंगे विलेन?

डबल आईस्मार्ट में राम पोथिनेनी है और इसमें संजय दत्त विलेन के रोल में दिखेंगे. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसके ट्रेलर ने धूम मचा दी. फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही.

फिल्म रघु थाथा कब आएगी?

कीर्ति सुरेश की फिल्म रघु थाथा का बॉक्स ऑफिस पर थंगालान और डबल आईस्मार्ट से टक्कर होगी. मूवी को दर्शक 15 अगस्त से देख सकते हैं.

कब आएगी नुनक्कुझी?

फिल्म नुनक्कुझी एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे जीतू जोसेफ ने बनाया है. ये 15 अगस्त को आ रही है और इसमें बेसिल जोसेफ और ग्रेस एंटनी मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

किस दिन भैरथी रानांगल रिलीज होगी?

भैरथी रानांगल भी 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. ये नार्थन द्वारा निर्देशित है. मूवी में राहुल बोस, रुक्मिणी वसंत, देवराज हैं.

Also Read- अक्षय कुमार की खेल- खेल में, जॉन अब्राहम की वेदा, राजकुमार राव की स्त्री 2… तीनों में से कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >