South Adda: धनुष की ‘रायन’ से लेकर विजय थलापति की ‘लियो’ तक, ओटीटी पर इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

South Adda: इस वीकेंड को और मजेदार बनाने के लिए ओटीटी पर इन साउथ फिल्मों को देख डालें, जिसमें एक्शन, थ्रिल, सस्पेंस कूट-कूट कर भरा हुआ है.

South Adda: बॉलीवुड से ज्यादा दर्शकों पर साउथ की फिल्मों का क्रेज चढ़ा हुआ है. हाल ही में उनके क्रेज को बरकरार रखने के लिए धनुष की रायन भी रिलीज हुई थी. ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही क्राइम थ्रिलर साउथ फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आइए बताते हैं इनके नाम.

रायन

धनुष की निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म रायन की कहानी एक आदमी की है, जिसके पूरे परिवार को मार दिया जाता है और वह इसका बदला लेने के लिए क्राइम की दुनिगा में कदम रखता है. इस फिल्म के लीड रोल में धनुष हैं. रायन को आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Also Read: September OTT Release: अगस्त के बाद भी नहीं थमेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला, आ रही हैं ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज

Also Read: Thalavan OTT Release: ऑफिशियल अनाउंसमेंट से दो दिन पहले रिलीज होगी ये सुपरहिट मलयालम फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

जेलर

नेल्सन दिलीकुमार की निर्देशित फिल्म जेलर साल 2023 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके बेटे को गैंसग्टर उठाकर ले जाते हैं. फिल्म के लीड में एक्टर रजनीकांत हैं. यह फिल्म भी अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध है.

वारिसु

वारिसू साल 2023 की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी विजय राजेंद्रन नाम के एक व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती रहती है, जिसके पिता के अचानक बीमार पढ़ने के बाद उसे अपने फैमिली बिजनेस को संभालना पड़ता है. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम और यूट्यूब पर उपलब्ध है.

वाथी

वेंकी अटलुरी की निर्देशित फिल्म वाथी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म के लिए ड्रोन में धनुष और संयुक्ता मेनन हैं. यह फिल्म एक प्राइवेट स्कूल टीचर के इर्द गिर्द घूमती है, जो वहां की स्तिथि को देखकर शिक्षा के लिए क्रांति लाता है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

लियो

विजय थलापति की लियो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कांगराज ने किया है. फिल्म की कहानी एक कैफे ओनर की है, जो अपने परिवार के साथ एक साधारण जीवन जी रहा होता है, लेकिन उनकी कहानी में अचानक मोड़ तब आता है जब कुछ गुंडे उसे अपने पुराने साथी लियो के नाम से पुकारने लगते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >