अल्लू अर्जुन के डांस पर फिदा हुईं दिशा पटानी

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को सबसे करिश्माई और स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक माना जाता है. दरअसल वह एक शानदार डांसर भी हैं, जिनकी अब बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी भी खास प्रशंसक हो गयी हैं

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को सबसे करिश्माई और स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक माना जाता है. दरअसल वह एक शानदार डांसर भी हैं, जिनकी अब बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी भी खास प्रशंसक हो गयी हैं. जी हां, बता दें कि दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अल्लू अर्जुन की 2020 की फिल्म ‘आला वैकुंठप्रेमुलु’ के गीत ‘बुट्टा बोम्मा’ का एक वीडियो पोस्ट किया और अल्लू अर्जुन को टैग करते हुए उनसे पूछा, आप इसे कैसे कर लेते हैं.

वहीं अभिनेता ने जवाब दिया, मुझे संगीत पसंद है. अच्छा गाना मुझे नृत्य कराता है. प्रशंसा करने के लिए धन्यवाद. दिशा ने अपने जवाब पर रिप्लाई देते हुए कहा, हम सब को प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद. बता दें कि अभिनेता ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में कोरोना वायरस के प्रकोप के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए 1.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. वैसे अल्लू अर्जुन ने निर्देशक सुकुमार की फिल्म साइन की है, जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय सेतुपति भी हैं. दिशा के बारे में बात करें तो वह इन दिनों अधिकतर समय कृष्णा श्रॉफ के साथ समय बिता रहीं हैं, जिन्हें उनके बॉयफ्रेंड की बहन कहा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >