Sonam Kapoor: ब्लू वेलवेट ड्रेस में नजर आईं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ इवेंट में पहुंची एक्ट्रेस

Sonam Kapoor: प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम कपूर का स्टाइल और कॉन्फिडेंस कमाल का दिखा. मुंबई इवेंट में वह ब्लू वेलवेट ड्रेस में नजर आईं. उनके सिंपल लुक और हल्की मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया. देखें सोनम कपूर का यह लुक…

Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने जा रही सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह मुंबई के लोअर परेल में आयोजित एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में नजर आईं. इस दौरान सोनम का खास ख्याल रखा जा रहा था, एक दोस्त उन्हें सहारा देते हुए वेन्यू तक लेकर पहुंचा. प्रेग्नेंसी के इस फेज में भी सोनम ने सादगी और स्टाइल का खूबसूरत मिक्सचर दिखाया.

ब्लू वेलवेट ड्रेस में दिखीं सोनम

शुक्रवार को सामने आए वीडियोज में सोनम लैनकॉम के इवेंट में ब्लू वेलवेट ड्रेस पहने दिखीं. उन्होंने मेकअप और एक्सेसरीज को बेहद मिनिमल रखा था और बाल खुले छोड़े थे. जैसे ही वह इवेंट की ओर बढ़ीं, उनकी दोस्त ने उनका हाथ थाम रखा था. दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत चलती दिखी और कैमरों के सामने सोनम मुस्कुराती रहीं. पूरे समय उनकी बॉडी लैंग्वेज से आराम और कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था.

दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम

40 साल की सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने नवंबर में बड़े ही अलग और स्टाइलिश अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी. उस वक्त उन्होंने प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह 1988 की पिंक विंटेज एस्काडा आउटफिट में नजर आई थीं. ये लुक प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक फैशन को ट्रिब्यूट जैसा था. 

2022 में हुआ था पहला बच्चा

सोनम और आनंद की लव स्टोरी और फैमिली लाइफ को फैंस लंबे समय से करीब से फॉलो करते रहे हैं. दोनों ने 2018 में शादी की थी और 2022 में उनका पहला बच्चा बेटे के रूप में हुआ. अब दूसरे बच्चे की आने वाली खुशी के साथ यह कपल एक बार फिर नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा है.

यह भी पढे़ं: Navjot Kaur Sidhu: गौमूत्र से स्नान और उसका सेवन करती हैं नवजोत कौर सिद्धू, कैंसर को लेकर कैमरे पर किया बड़ा खुलासा

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >