Sonakshi-Zaheer Wedding: फाइनली, जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा कर रही शादी, लीक हुआ ऑडियो इनवाइट, खास अंदाज में भेजा मैसेज

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब 23 जून के बाद पति-पत्नी बन जाएंगे. उनकी शादी के निमंत्रण का ऑडियो वायरल हो रहा है.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ दिन से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि इसपर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब ये कन्फर्म हो गया कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी कर रहे. शादी के निमंत्रण का ऑडियो लीक हो गया है, जिसमें लवबर्ड्स अपने दोस्त और फैमिली को इनवाइट करते दिखें.


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को कर रहे शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब 23 जून के बाद पति-पत्नी बन जाएंगे. उनकी शादी के निमंत्रण का ऑडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है. इसके ऑडियो में सोनाक्षी कहती हैं, “हमारे सभी हिप, टेक-सैवी और जासूस मित्रों और परिवार के सदस्यों को, जो इस पेज पर आने में कामयाब रहे हैं, उन्हें हाय.” आगे जहीर कहते हैं, “पिछले सात सालों से हम साथ हैं, सभी खुशियां, प्यार, हंसी और कई-कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं. एक्ट्रेस फिर कहती है, वह पल जब हम एक-दूसरे के कथित गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड से एक-दूसरे के पक्के और आधिकारिक पति-पत्नी बन जाएंगे.”

क्या सच में जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा कर रही शादी, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आज कल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं…

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक आउटफिट में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस बोले- कजरा मोहब्बत वाला…


ऑडियो मैसेज हुआ लीक
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ऑडियो मैसेज के आखिरी में कहते हैं, “फाइनली! यह जश्न आपके बिना पूरा नहीं होगा, इसलिए 23 जून को आप जो भी कर रहे हैं, उसे छोड़ दें और हमारे साथ पार्टी में आएं. वहां मिलते हैं.” इस इनवाइट के अनुसार, कपल शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बैस्टियन में शादी करेंगे. शादी में ड्रेस कोड फॉर्मल है. गौरतलब है कि सोनाक्षी हाल ही में लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में दिखी थी. सीरीज में हर किसी ने उनके एक्टिंग की सराहना की थी. ये 1 मई को नेटफिल्क्स पर रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >