Alliance: मैंने अपने सच्चे प्यार को खो दिया… सोहेल खान ने पहली बार बताया क्यों टूटा था सीमा सजदेह संग 24 साल पुराना रिश्ता

Sohail Khan Divorce: रियलिटी शो 'अलायंस' में एक्स वाइफ सीमा सजदेह से मुलाकात के दौरान सोहेल खान ने अपनी टूटी शादी पर खुलकर बात की. एक्टर ने माना कि उनकी अपनी गलतियों और व्यवहार की वजह से 24 साल पुराना रिश्ता टूट गया था. साथ ही उन्होंने सीमा के लिए सम्मान और प्यार की बात भी कही.

Sohail Khan in Alliance: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं. शो के नए एपिसोड में उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की. दोनों कई साल बाद एक ही मंच पर मिले और एक-दूसरे को देखकर काफी खुश नजर आए. इस दौरान सोहेल ने पहली बार अपने तलाक पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर 24 साल पुराना उनका यह रिश्ता क्यों टूटा था.

Sohail on Divorce with Seema Sajdeh: सोहेल खान ने खुद ली रिश्ते टूटने की जिम्मेदारी

शो के दौरान जब निखिल चिनापा ने सोहेल से घर टूटने को लेकर एक सवाल पूछा, तो सोहेल ने किसी दूसरे पर दोष लगाने के बजाय खुद जिम्मेदारी ली. सोहेल ने कहा, "उस समय मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मेरा दिमाग सही जगह पर नहीं था. मेरे खराब बर्ताव के कारण मैंने उस इंसान को खो दिया जिससे मैं सच्चा प्यार करता था."

सोहेल ने आगे कहा, "सीमा मेरे दो प्यारे बच्चों की मां हैं, इसलिए मेरे दिल में उनके लिए प्यार से भी ज्यादा बहुत बड़ी इज्जत है." सोहेल ने शो का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अलग होने के बाद इस शो ने उन्हें फिर से एक साथ बैठकर दिल की बात करने का मौका दिया है.

आज भी सीमा के पास है सोहेल के घर की चाबी

शो में आगे बातचीत करते हुए सोहेल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज खोला. उन्होंने एक्टर जैद दरबार को बताया कि तलाक के बाद भी उनके दोनों बेटे (निर्वान और योहान) सोहेल के साथ ही रहते हैं. लेकिन सीमा बच्चों से मिलने के लिए हफ्ते में तीन बार सोहेल के घर आती हैं.

सोहेल ने बताया कि सीमा के पास आज भी उनके घर की एक चाबी रहती है, ताकि वह जब चाहें आ-जा सकें. सीमा ने भी बताया कि उनका छोटा बेटा योहान शो में उन्हें सपोर्ट कर रहा है, जबकि बड़ा बेटा निर्वान चाहता है कि सोहेल यह शो जीतें.

Sohail Khan and Seema Sajdeh Divorce: 24 साल बाद अलग हुए थे दोनों सोहेल खान और सीमा सजदेह

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में घर से भागकर शादी की थी. पहले दोनों ने आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी की और बाद में निकाह भी किया। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए. करीब 24 साल साथ रहने के बाद साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया.

हालांकि, आज भी दोनों के बीच दोस्ती और सम्मान का रिश्ता कायम है.

यह भी पढ़ें: Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >