Inaaya Kemmu ने मॉम सोहा अली खान के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बोली- आई लव यू आप…

1 / 1
Inaaya Kemmu ने मॉम सोहा अली खान के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बोली- आई लव यू आप…
फुल स्क्रीन में देखें

Inaaya Kemmu ने मॉम सोहा अली खान के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बोली- आई लव यू आप…

सोहा अली खान आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके बर्थडे पर सभी लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. अब उनकी प्यारी सी बेटी इनाया ने उनके लिए खास नोट लिखा. जिसे अभनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

सोहा अली खान आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दिल मांगे मोर में शाहिद कपूर, आयशा टाकिया और ट्यूलिप जोशी के साथ की थी.

सोहा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी इनाया और पति के साथ फोटोज शेयर करती है. एक्ट्रेस की उनकी बेटी के साथ खास बॉन्डिंग है.

अब मम्मी के बर्थडे पर इनाया खेमू ने एक दिल चू लेने वाला पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. इनाया ने लिखा, “मम्मा के लिए, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और आपको जन्मदिन मुबारक हो. प्यार, इनाया.”

अभिनेत्री ने जुलाई 2014 में पेरिस में कुणाल खेमू से सगाई की थी. बाद में, 2015 में, लवबर्ड्स मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए. साल 2017 में, कपल को अपने पहले बच्चे, इनाया का आशीर्वाद मिला.

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोहा को आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज हश हश में जूही चावला, आयशा जुल्का, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना के साथ देखा गया था. इससे पहले, उन्हें Zee5 की कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज कौन बनेगा शिखरवती में देखा गया था.

सोहा अली खान प्यार में ट्विस्ट, शादी नंबर 1, रंग दे बसंती, खोया खोया चांद और तुम मिले जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. सोहा अली खान शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खा पटौदी की बेटी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >