Rohit Bhati: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Rowdy Bhati की सड़क हादसे में मौत,पेड़ से टकराई कार,जानें पूरा मामला

Rowdy Bhati Death: इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी उर्फ रोहित भाटी का सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. इसमें उनके दो दोस्तों को भी गहरी चोट आई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. रोहित की मौत से उनके फैंस काफी दुखी है.

Rowdy Bhati Death: कुछ साल पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक खत्री (Prateek Khatri) का निधन एक सड़क हादसे में हो गया था. अब एक और इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी उर्फ रोहित भाटी (Rowdy Bhati Death) का निधन हो गया. रोहित की मौत भी सड़क हादसे में हुई. रोहित की मौत की खबर जानकर उनके फैंस शॉक्ड हो गए है. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी.

रोहित भाटी का निधन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित भाटी की मौत सड़क हादसे में हो गई. ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय शख्स रोहित की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. रोहित के साथ कार में उनके दो दोस्त मनोज औऱ आतिश थे. एक्सीडेंट में तीनों को गहरी चोट आई और इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई. उनके दोस्तों का दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने पीटीआई को बताया कि, कहा जाता है कि वे एक पार्टी से लौट रहे थे, जब यह घटना चूहड़पुर अंडरपास के पास तड़के 3 बजे हुई. तेज रफ्तार कार को मोड़ा नहीं जा सका और एक पेड़ से जा टकराई. बता दें कि रोहित बुलंदशहर का रहने वाला था, लेकिन ग्रेटर नोएडा के ची सेक्टर में रहता था. वो गुर्जर समुदाय से था. रोहित के इंस्टाग्राम पर नौ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते थे, जिसपर मिनटों में लाइक्स और कमेंट्स आते थे.

Also Read: Tabassum Last Post: तबस्सुम का आखिरी Instagram पोस्ट हो रहा वायरल, इस एक्ट्रेस के दर्द को किया था बयां

साल 2020 में प्रतीक खत्री नाम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का सड़क हादसे में निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक एक कार दुर्घटना के शिकार हो गए. यह हादसा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ. उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी. इसमें कार चकनाचूर हो गई और प्रतीक की मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >