Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी ने Z+ सिक्योरिटी में शूटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सेट पर कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी ने Z+ सिक्योरिटी में शूटिंग करने की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने हंसते हुए बताया कि उन्हें सेट पर ऐसा कोई भी खास ट्रीटमेंट नहीं मिला है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी ने इस साल की शुरुआत में अपने लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी की थी. लगभग 17 साल बाद छोटे पर्दे पर लौटे इस कल्ट शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखा गई. हालांकि, हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि स्मृति ईरानी Z+ सुरक्षा में शो की शूटिंग कर रही हैं. अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर खुद Mashable India के शो ‘द बॉम्बे जर्नी’ में खुलकर रिएक्शन दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

क्या स्मृति ईरानी ने Z+ सिक्योरिटी में शो की शूटिंग की?

स्मृति ने बताया कि जब उन्होंने Z+ सिक्योरिटी में शूटिंग करने वाली खबर पढ़ी, तो वो खुद हैरान रह गईं. उन्होंने हंसते हुए इंटरव्यू में कहा, “जब मेरे बारे में यह खबर फैली कि मैं Z सुरक्षा घेरे में शूटिंग करूंगी, तो मैं वाकई हंस पड़ी. मुझे लगा ये कौन सी नई जानकारी है मेरे बारे में!”

उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि उन्हें सेट पर कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिला, सिवाय उस दिन के जब Mashable की टीम आई थी. वह बोलीं, “अचानक एक व्यक्ति मेरे पास छाता लेकर आ गया. शायद प्रोडक्शन टीम को लगा कि थोड़ा भव्य माहौल दिखाना चाहिए. मैं खुद सोच में पड़ गई कि ये क्या हो रहा है? मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ!”

सुरक्षा की खबर कहां से आई थी?

दरअसल, मई में India Forums ने रिपोर्ट किया था कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट की शूटिंग बेहद सख्त सुरक्षा में हो रही है. सूत्रों के अनुसार, स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय और एकता कपूर को छोड़कर बाकी सभी से मोबाइल फोन जमा करवाए जा रहे थे, ताकि किसी भी प्रकार की लीक न हो.

हालांकि, अब स्मृति ईरानी ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई Z+ सिक्योरिटी अरेंजमेंट नहीं था और ये सब खबरें पूरी तरह अफवाह थीं.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन भी बरकरार रहा ऋषभ शेट्टी की फिल्म का जलवा, कुल कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >