Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का प्रोमो रिलीज, 25 साल बाद स्मृति ईरानी की धमाकेदार वापसी इस दिन से…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की प्रीमियर डेट का खुलासा हो गया है. इसमें स्मृति ईरानी 25 साल बाद एक बार फिर तुलसी वीरानी बनकर लौट रही हैं. ऐसे में जानिए शो कब और कहां देख सकेंगे, और क्या है प्रोमो की खास बात.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 PROMO: एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब सीजन 2 के साथ लौटने के लिए तैयार है. फैंस के लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार शो की प्रीमियर डेट और पहला प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया है. इस नए सीजन में 25 साल बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी वीरानी के किरदार में वापसी कर रही हैं, जिसने भारतीय टेलीविजन का चेहरा बदल दिया था. ऐसे में आइए बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं इस आइकॉनिक शो को.

प्रोमो वीडियो ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के प्रोमो में एक परिवार को शो की वापसी को लेकर चर्चा करते हुए दिखाया गया है. लोग सोचते हैं कि क्या स्मृति ईरानी, जो अब राजनीति में हैं, दोबारा टीवी पर लौटेंगी? तभी खुद तुलसी वीरानी यानी स्मृति ईरानी स्क्रीन पर आती हैं और कहती हैं, “क्यों नहीं लौटूंगी? हमारा 25 साल का रिश्ता है आपसे… वक्त आ गया है आपसे फिर मिलने का.”

इस प्रोमो के जरिए दर्शकों को सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि उनकी पुरानी यादें, इमोशन और संस्कृति दोबारा जीने को मिलेंगी.

कब और कहां देख सकते हैं शो?

स्मृति ईरानी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 29 जुलाई, 2025 को रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रीमियर होगा.

एकता कपूर ने शेयर की भावनाएं

शो के नए सीजन को लेकर खुद एकता कपूर भी काफी भावुक और एक्साइटेड हैं. उनका मानना है कि तुलसी वीरानी का किरदार सिर्फ एक महिला का चेहरा नहीं, बल्कि एक सोच और भावना का प्रतीक रहा है, जो अब एक नई कहानी के साथ लौट रहा है.

यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापसी पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे लाखों घरों से जुड़ने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >