90 करोड़ के बजट पर बनी आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में छापे 250 करोड़+, अब Free में ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Sitaare Zameen Par On OTT: आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए आ रही है. जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और रिलीज अपडेट.

Sitaare Zameen Par On OTT: आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब लगभग एक साल बाद मुफ्त में OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. यह फिल्म 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिक बच्चे का किरदार निभाया था. अब इसका अगला पार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द ही उपलब्ध होगा. अगर आपने इसे थिएटर में मिस किया था, तो अब आप घर बैठे ही इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. चलिए, देखने से पहले जानते हैं फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और यह भी कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी.

कब और कहां स्ट्रीम होगी?

ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी. जल्द ही Sony LIV पर स्ट्रीमिंग होगी.”

हालांकि, स्ट्रीमर ने इसकी रिलीज डेट अबतक रिवील नहीं की है. लेकिन जब भी यह फिल्म आएगी, आप इसे बिना कोई रेंट दिए देख सकते हैं.

फिल्म की कहानी क्या है?

‘सितारे जमीन पर’ की कहानी स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की रीमेक है. फिल्म में आमिर खान ने गुलशन अरोड़ा का किरदार निभाया है, जो एक बड़ी बास्केटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच हैं. लेकिन नौकरी से हटाए जाने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटना उन्हें कोर्ट तक ले जाती है. उन्हें जेल जाने या 90 दिन की कम्युनिटी सर्विस पूरी करने के बीच चुनना होता है और इस चुनौती के बीच उन्हें न्यूरोडाइवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को कोचिंग देकर बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए तैयार करना होता है.

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म 90 करोड़ के बजट पर बनी और वर्ल्डवाइड 267.52 करोड़ रुपये की कमाई की. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी इसकी काफी तारीफ की और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

स्टार कास्ट

फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा भी हैं.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases: 9 से 15 मार्च साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का जुगाड़ यहां, पूरी लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >