Singham Again Star Cast Fees: अजय देवगन की जेब में आई मोटी रकम, जानिए बाकी स्टार्स के हाथ लगे कितने करोड़

Singham Again Star Cast Fees: सिंघम अगेन की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. रोहित शेट्टी की मूवी दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आइये जानते हैं कॉप यूनिवर्स के लिए स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है.

Singham Again Star Cast Fees: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक्शन मूवी का धमाकेदार ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ, जिसमें निर्माता ने रामायण के सारे संदर्भों को जोड़ा है. बाजीराव सिंघम उर्फ ​​अजय देवगन को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, वहीं रणवीर सिंह हनुमान के रूप में और टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण की भूमिका निभाते हैं. अर्जुन कपूर कॉप यूनिवर्स के विलेन है. आइये जानते हैं स्टारकास्ट ने फीस के तौर पर कितना चार्ज किया है.

अजय देवगन को मिले कितने करोड़

सिंघम अगेन दर्शकों को एक एक्शन से भरपूर ड्रामा देने के लिए तैयार है. सिंघम (2011) और सिंघम रिटर्न्स (2014) में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद, अजय देवगन बाजीराव के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे. डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो मूवी को लिए अजय देवगन ने 35 करोड़ रुपये चार्ज किए है. इसके अलावा, वह रोहित शेट्टी और ज्योति देशपांडे के साथ साझेदारी करते हुए फिल्म के सह-निर्माताओं भी हैं.

रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने फीस के तौर पर लिए कितने करोड़

रणवीर सिंह फिल्म में भालेराव संग्राम उर्फ सिम्बा की भूमिका फिर से निभाएंगे. अभिनेता अपनी उपस्थिति के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. अक्षय कुमार फिल्म में वीर सूर्यवंशी के रूप में वापसी करेंगे. उन्होंने मूवी के लिए कथित तौर पर 20 करोड़ चार्ज किए है.

सिंघम अगेन के लिए करीना को मिले इतने करोड़

करीना कपूर खान, सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन की प्रेमिका अवनी कामथ का किरदार निभाती है. वह कथित तौर पर अपनी भूमिका के लिए 10 करोड़ रुपये कमा रही हैं. सिंघम फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाली दीपिका पादुकोण हैं, जो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पहली महिला पुलिसकर्मी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी. वह शक्ति शेट्टी का किरदार निभा रही हैं और कथित तौर पर उन्हें 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर को मिले कितने करोड़

टाइगर श्रॉफ सिंघम यूनिवर्स में एसीपी सत्या के रूप में अपनी दमदार परफॉरमेंस देने के लिए तैयार है. उन्होंने फीस के तौर पर 3 करोड़ रुपये मिले है. मूवी में उनके पिता जैकी श्रॉफ, विलेन उमर हाफिज की भूमिका निभाएंगे. उन्हें 2 करोड़ रुपये मिले हैं. अर्जुन कपूर कथित तौर पर फिल्म में अपनी भूमिका के लिए 6 करोड़ रुपये कमा रहे हैं.

Read Also- Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ट्रेलर देख नेटिजन्स ने दिया ये रिव्यू

Read Also- Singham Again Trailer Review: इंडियन सिनेमा हिस्ट्री का सबसे लंबा ट्रेलर, रामायण कनैक्शन से लेकर देसी एवेंजर्स तक, जानिये सब कुछ 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >