Sikander Teaser: सलमान खान के एक्शन सीक्वेंस ने सिंकदर के टीजर को बनाया ब्लॉकबस्टर, फैंस बोले- बवाल होने..

Sikander Teaser: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. वीडियो में भाईजान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. मूवी ईद 2025 में रिलीज होगी.

Sikander Teaser: ए आर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्शन थ्रिलर का धांसू टीजर आज मेकर्स की ओर से फाइनली रिलीज कर दिया गया है. इसमें भाईजान धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. हाईओक्टेन सीन्स टॉप क्लास लग रही है.

सिकंदर का टीजर आउट

टीजर में, सलमान हाई-टेक बंदूकों से भरी कैबिनेट के सामने से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में वह कहते हैं, “बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे पीछे पड़ने की देर है.” वीडियो में रश्मिका मंदाना दिखाई नहीं दे रही है.

सिकंदर के टीजर पर नेटिजन्स ने दिया यह रिएक्शन

सिकंदर के टीजर पर एक यूजर ने लिखा, ”भाईजान फुल ऑन एक्शन मोड में बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सलमान खान ईद के मौके पर छा जाएंगे… यह फिल्म पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को तोड़ देगी… रश्मिका संग उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ए आर मुरुगादॉस ने फिर एक मास्टरक्लास तैयार किया है… थियेटर्स में इस फिल्म को देखने में मजा आ जाएगा.”

कब सिकंदर होगी रिलीज

सलमान खान की सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है, जो ‘गजनी’, ‘थुप्पाक्की’, ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘सरकार’ जैसी तमिल और हिंदी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना भी हैं. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान नए लुक में नजर आएंगे. फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से समर्थित है.

यह भी पढ़ें- Sikandar: सूट-बूट पहने, हाथ में भाला लिए… तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, सिकंदर का पहला पोस्टर मचा रहा गदर

यह भी पढ़ें- Upcoming Movies 2025: सिकंदर से लेकर वॉर 2 तक, 2025 में रिलीज हो रही इन फिल्मों से टूटेंगे कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >