Sikandar: सलीम खान ने सलमान खान की सिकंदर का किया रिव्यू, बोले- दर्शकों की दिलचस्पी…

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलीम खान ने मूवी का रिव्यू किया है.

Sikandar: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज में बस दो दिन बाकी है. ईद के मौके पर भाईजान एक्शन से भरपूर अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. फैंस धड़ाधड़ मूवी की टिकटें खरीद रहे हैं. एडवांस बुकिंग में भी मसाला एंटरटेनर ने 9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने सिकंदर का रिव्यू किया है.

सलीम खान ने सिकंदर का किया रिव्यू

सिकंदर के निर्माताओं ने हाल ही में एक दिलचस्प इंटरव्यू शेयर किया. जिसमें आमिर खान, सलमान और एआर मुरुगादॉस अपकमिंग फिल्म पर बात करते नजर आए. बातचीत के दौरान आमिर ने सलीम खान से पूछा कि क्या उन्होंने सिकंदर देखी है. अनुभवी पटकथा लेखक ने हां में जवाब दिया और बताया कि उन्हें फिल्म में क्या पसंद आया. उन्होंने कहा, “सिकंदर के बारे में सबसे अच्छी बात एक-एक सीन के बाद थी, यह आपको महसूस कराएगा कि ‘आगे क्या होगा?’ ‘अब क्या करेंगे?’ अगर आप दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रख सकते हैं कि आगे क्या होगा तो यह जीत वाली स्थिति है.”

दीवार के 2 डायलॉग सिकंदर में देखने को मिलेंगे

इस बीच, सलमान ने बताया कि सिकंदर एक ऐसी फिल्म है, जो सभी के लिए है. अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म एक ‘संपूर्ण पैकेज’ है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी. सलमान ने अपने पिता को बताया कि उन्होंने दीवार के दो डायलॉग मूवी में डाले हैं. जिसमें पहला “एक तो ‘कोई अमिताभ बच्चन नहीं है, जो फेंके हुए पैसे नहीं उठाता.’ दूसरा ‘आप हमें बाहर ढूंढ रहे हैं, हम आपके घर में आपका इंतजार कर रहे हैं.’ सिकंदर में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी हैं. यह साजिद नाडियाडवाला के बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से समर्थित है. फिल्म 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >