Sikandar: सलमान खान की फिल्म में इस हसीना की हुई एंट्री, जानें कब रिलीज होगी सिकंदर

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक्शन ड्रामा सिकंदर में स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है. अब खबर आ रही है कि काजल अग्रवाल भी इसमें शामिल हो गई हैं.

Sikandar: सलमान खान ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी नई फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट की थी. एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए और इसकी रिलीज का इंतजार करने लगे. एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग चल रही है. कहा जा रहा है कि इसमें सलमान और रश्मिका का एक रोमांटिक सॉन्ग भी होगा, जिसे हाई-सिक्योरिटी के बीच शूट किया जाएगा. अब खबर आ रही है नए कलाकारों की टोली में काजल अग्रवाल भी शामिल हो गई है.

सलमान खान के सिकंदर में कौन सी एक्ट्रेस की हुई एंट्री

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर में साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की एंट्री हुई है. वह सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर संग एक्टिंग करती दिखाई देंगी. हालांकि एक्ट्रेस का कैरेक्टर क्या होगा, इसे सीक्रेट रखा गया है. काजल इससे पहले ‘सिंघम’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी कुछ लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

सलमान खान और रश्मिका मंदाना करेंगे कौन से गानों की शूटिंग

इससे पहले, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना कुछ गानों की शूटिंग के लिए इस साल के अंत तक यूरोप जाएंगे. प्रीतम ने सिकंदर के लिए दो चार्टबस्टर्स की रचना की है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला इसे यूरोप में बड़े पैमाने पर शूट करने की प्लानिंग बना रहे हैं. फिलहाल रेकी चल रही है और परफेक्ट प्लेस को जल्द ही लॉक कर दिया जाएगा. एक डांस नंबर और एक रोमांटिक गाना लाइन में है.

कब रिलीज होगी सिकंदर

फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट इस ईद पर की गई थी और अगली ईद पर रिलीज होने की उम्मीद है. जुलाई में फिल्म के मेकर्स ने सत्यराज और प्रतीक बब्बर का स्वागत किया था. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने लिखा, ”हम #सत्यराज सर पर आपका स्वागत करते हुए उत्साहित हैं! आपको टीम #सिकंदर में पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. एक बार फिर हमारे अपने @_prat के साथ सहयोग करके खुशी हुई.”

Also Read- Sikandar: क्या रीमेक के जमाने में सलमान खान की नई फिल्म भी है एक रीमेक? सोशल मीडिया की अफवाहों में है कितनी सच्चाई?

Also Read- Sikandar: सलमान खान की नई फिल्म के 5 लेटेस्ट अपडेट्स, क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >