Sikandar: सलमान खान की फिल्म में इस बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट की हुई एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

Sikandar: सिकंदर फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. सलमान खान ने रश्मिका मंदाना संग फलकनुमा महल में कुछ सीन्स शूट किए. अब मूवी में बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट की एंट्री हुई.

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी की शूटिंग शुरू हो गई है. भाईजान ने टाइट सक्योकिटी के बीच में कुछ सीन्स शूट किए. अब मूवी में बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अरुण श्रीकांत माशेट्टी की एंट्री हुई है. जी हां उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ तसवीरें शेयर की.

सिकंदर में अरुण श्रीकांत माशेट्टी की हुई एंट्री

बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट अरुण श्रीकांत माशेट्टी को फलकनुमा महल में सिकंदर के सेट पर स्पॉट किया गया. अरुण ने इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर. तसवीर में वह पूरी तरह से सफेद ड्राइवर की आउटफिट में दिखाई दे रहे थे. जिसके बाद फैंस ये अटकलें लगाने लगे कि क्या वह ड्राइवर के रोल में नजर आएंगे.

अरुण की सिकंदर में एंट्री देख क्या बोले फैंस

अरुण की फोटो पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अरुण भाई बॉलीवुड में एंट्री मार लिए वो भी सिकंदर मूवी में.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है बॉलीवुड मुबारक.. वो भी पहली फिल्म सलमान खान के साथ.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मंच शेयर करने से लेकर एक साथ स्क्रीन साझा करने तक इंशाअल्लाह.”

सिकंदर कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज

‘सिकंदर’ 2025 की मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक है. सलमान खान ने अप्रैल में फिल्म की घोषणा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो.” सिकंदर में सलमान खान के अलावा सुनील शेट्टी, सत्यराज प्रतीक पाटिल बब्बर, चैतन्य चौधरी और नवाब शाह जैसे कलाकार हैं. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित, यह प्रोजेक्ट नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित है.

Also Read- Sikandar: क्या रीमेक के जमाने में सलमान खान की नई फिल्म भी है एक रीमेक? सोशल मीडिया की अफवाहों में है कितनी सच्चाई?

Also Read- Sikandar: सलमान खान की नई फिल्म के 5 लेटेस्ट अपडेट्स, क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >