सिद्धू मूसेवाला का नया सॉन्ग ‘मेरा ना’ रिलीज – 15 मिनट में 1 मिलियन व्यूज, फैंस हुए इमोशनल, आपने देखा VIDEO

Sidhu Moosewala Song: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज हो गया है. यह गाना इस बारे में है कि कैसे सिद्धू का नाम हर दूसरे बिलबोर्ड पर मौजूद है, यह हर दूसरे अखबार की हेडलाइन में है, और हर प्रशंसक की बांह पर है. वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए काफी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है.

Sidhu Moosewala New Song: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज कर दिया गया है. गाने का ऑडियो और वीडियो जबरदस्त लग रहा है. गाना इस बारे में है कि कैसे सिद्धू का नाम हर दूसरे बिलबोर्ड पर मौजूद है, यह हर दूसरे अखबार की हेडलाइन में है, और हर प्रशंसक की बांह पर है. वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को उनके शानदार संगीत के कारण सर्वश्रेष्ठ पंजाबी रैपर्स और गायकों के रूप में जाना जाता है. हालांकि पिछले साल 29 मई को उनकी हत्या कर दी गई थी. इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.

जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला की गूंज

सिद्धू मूसेवाला पर आधारित इस सॉन्ग को बर्मा बॉय ने रैप किया है. उन्होंने अपने रैप स्टाइल से गाने को अच्छा हिप-हॉप टच दिया है. उन्होंने स्टील बैंगलेज के साथ वीडियो में अभिनय भी किया है, जिन्होंने ट्रैक के संगीत पर काम किया है. गाने के अंत में, हम “लीजेंड्स नेवर डाई” सुनते हैं और सिद्धू को स्वर्ग से नीचे की ओर निहारते हुए देखा जा सकता हैं. इसके अलावा ‘जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला’ संदेश के साथ एक झंडा भी दिखाई देता है. यह ट्रैक और वीडियो हर मायने में दिवंगत सिंगर के लिए एक श्रद्धांजलि है, जो जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गया, लेकिन कभी भुलाया नहीं जा सकता.

सिद्धू मूसेवाला एक बेहतरीन सिंगर

सिद्धू मूसेवाला सबसे पसंदीदा पंजाबी गायकों में से एक थे. उन्होंने बहुत ही कम समय में बेहतरीन गीतों के साथ अपना नाम बनाया. सिंगर ने 2017 में जी वैगन गाने के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा. कलाकार को अपने गीतों के लिए भरपूर प्यार और सम्मान मिला, जिसमें लीजेंड, सो हाई और द लास्ट राइड शामिल थे. दुर्भाग्य से, कलाकार को पिछले साल मई में मनसा में गोली मार दी गई थी. उनकी हत्या के पीछे की जांच अभी भी जारी है. उनका परिवार और प्रशंसक सिस्टम से न्याय मांग रहे हैं. उनके गुजर जाने के बाद सिद्धू का आखिरी गाना एसवाईएल मरणोपरांत रिलीज हुआ और इसने कई रिकॉर्ड तोड़े.

Also Read: सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो में काम करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसा नहीं कि मैंने पुछवालो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >