सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, जिम में वर्कआउट के दौरान आया हार्ट अटैक, VIDEO

टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आज निधन हो गया. जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक वह गिर गए. एक्टर महज 46 साल के थे. एक्टर अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गए है.

टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आज निधन हो गया है. वो महज 46 साल के थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धांत को कार्डियक अरेस्ट हुआ था. वह जिम में थे, जिसके बाद अचानक से गिर गए. जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. उनके निधन से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स काफी दुखी है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धांत अब इस दुनिया में नहीं रहे. सिद्धांत टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सिद्धांत पिछले 21 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव थे. उन्होंने सीरियल कुसुम के साथ अपनी शुरुआत की थी. उन्हें कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया था. आखिरी बार उन्होंने जिद्दी दिल माने ना में मेजर परम शेरगिल की भूमिका निभाई. एक्टर को चर्चित सीरियल कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे शो में भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >