Srimad Ramayan नहीं होगा ऑफ-एयर, अब सोनी नहीं इस चैनल पर होगा टेलीकास्ट, दिन और तारीख जान लें

सीरियल ‘श्रीमद् रामायण’ एक पॉपुलर शो है, जिसके ऑफ-एयर होने की खबर सामने आ रही थी. अब इसके पीछे सच्चाई क्या है, आपको बताते हैं. इसके अलावा चैनल ने शो को लेकर नयी जानकारी दी है.

Shrimad Ramayan: टीवी सीरियल ‘श्रीमद् रामायण’ को लेकर कुछ दिनों से खबरें चल रही थी कि ये बंद होने वाला है. इस खबर को जानने के बाद फैंस कोफी परेशान हो गए थे. अब दर्शकों के लिए गुड न्यूज कि शो ऑफ-एयर नहीं होने वाला है. सीरियल अब सोनी टीवी से सोनी सब पर शिफ्ट हो रहा है. इस बात की जानकारी चैनल ने खुद सोशल मीडिया पर दी. चलिए आपको बताते हैं किस दिन से इसे आप सोनी सब पर देख सकते हैं.

क्या ऑफ-एयर हो रहा ‘श्रीमद् रामायण’

‘श्रीमद् रामायण’ इसी साल जनवरी में सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. अब ये शो 12 अगस्त से शाम 7.30 बजे सोनी सब पर आएगा. इसके बारे में बताते हुए चैनल सब सोनी ने लिखा, श्री राम और देवी सीता की महा गाथा का नया अध्याय, एक नए मंच पर! अब से शो सोमवार से लेकर शनिवार तक, शाम 7:30 बजे से 12 अगस्त से सिर्फ सोनी सब पर. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रामायण का अब तक का सबसे अच्छा वर्जन. एक यूजर ने लिखा, दिन की सबसे अच्छी खबर! श्रीमद् रामायण वाकई सबसे बेहतरीन शो है.

Also Read- Shrimad Ramayan: क्या जून में बंद हो जाएगा श्रीमद रामायण, भगवान राम बने सुजय रेउ बोले- जिस भी दिन ऑफ-एयर…

Also Read- Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

क्यों सब पर शिफ्ट किया गया ‘श्रीमद् रामायण’

‘श्रीमद् रामायण’ को सोनी टीवी से सोनी सब पर इसलिए शिफ्ट किया गया क्योंकि अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 शुरू होने वाला है. शो 16 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. वहीं, ‘श्रीमद् रामायण’ में भगवान राम का रोल सुजय रेउ निभा रहे हैं और माता सीता का रोल प्राची बंसल निभा रही हैं. निकितिन धीर रावण का किरदार निभा रही है. निर्भय वाधवा, भगवान हनुमान का रोल प्ले कर रही है. शो में बसंत भट्ट, लक्ष्मण बने हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >